
Also Read
नवरात्री का त्योहार 9 रातों तक चलता है और हमारी सोशल लाइफ, फैमिली लाइफ और भक्ति के अलावा हमारी सेहत को भी कई तरीकों से प्रभावित करता
है। कुछ लोग नवरात्री के दिनों में खुद को हेल्दी बनाने के लिए किसी खास तरीके की डायट प्लान करते हैं, तो कुछ गरबा में हिस्सा लेकर थोड़ी एक्सरसाइज़ करने का मौका भी तलाश लेते हैं। तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो इस समय खूब खा-पीकर अपनी सेहत बिगाड़ लेते हैं।
तो क्या आप भी नवरात्री में पूरी तरह बेपरवाह हो जाते हैं, और अपनी डायट या फिटनेस पर ध्यान नहीं देते तो थोड़ा संभल जाएं। नवरात्री के त्योहार में आपकी कुछ ऐसी ही ग़लतियां आपकी सेहत पर पड़ सकती हैं भारी:-
आपके घर वाले 9 दिनों का व्रत करते हैं बस यही सोचकर आप भी व्रत करना शुरु ना कर दें। अगर आप प्रेगनेंट हैं, डायबिटिक हैं या किसी ऐसी नौकरी में हैं जहां आपको अलग-अलग शिफ्ट्स में काम करना पड़ता है , तो व्रत करने से पहले डॉक्टर से बात करें। पता करें कि आपकी बॉडी इस तरह के व्रत के लिए तैयार है या नहीं। साथ ही किन बातों का ध्यान व्रत के समय रखना चाहिए, वह भी पता कीजिए।
बिना कुछ खाए या पानी के बिना (निर्जला) उपवास करने की भी प्रथा हमारे त्योहारों से जुड़ी है। लेकिन ऐसा ना करें। पूरा दिन खाली पेट रहना किसी के भी शरीर के लिए अच्छा नहीं होता। कम मात्रा में ही सही हेल्दी फूड खाते रहें, इससे आपके शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद होगी।
यह आदत भी कई लोगों में देखी जाती है कि वो उपवास के समय फल, भोजन और दूध-दही नहीं खाते लेकिन चाय पी लेते हैं। यह व्रत रखने का एक बहुत ग़लत तरीका है। आपको सबसे पहले यह समझना होगा कि खाली पेट रहने वाले लोगों को कमजोरी, एसिडिटी और सिर दर्द जैसी बीमारियां परेशान करती हैं। और अगर आप खाली पेट चाय पीएंगे को आपकी बॉडी में एसिड्स की मात्रा बहुत अधिक बढ़ जाएगी। जिसके चलते उल्टी, चक्कर आना और पेट दर्द जैसी परेशानियां होने लगेंगी।
ढेर सारा पानी पीएं, खुद को हाइड्रेट रखें। यह आपके पाचन तंत्र की सफाई में मदद करेगा और शरीर में पड़े विषैले तत्वों को बाहर निकालने और बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद होगी।
यह भी पढ़ें- परिवार, अनुशासन,लगन और समानता जैसी अच्छी बातें बच्चे श्री गणेश से सीख सकते हैं।