... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : March 26, 2020 10:14 AM IST
Rock Salt Benefits: सेंधा नमक खाने के फायदे
Rock Salt Benefits: नवरात्रि का व्रत 25 मार्च को शुरू हो चुका है। हिन्दु धर्म में नवरात्र का खास महत्व होता है। इस अवसर पर कई लोग 9 दिन का फास्ट रखते हैं और इन नौ दिनों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते हैं। नवरात्र में फास्ट Navratri Fast) रखने वाले बहु से लोग सेंधा नमक खाते हैं। सेंधा नमक खाने से सेहत (Rock Salt Benefits) को बहुत ही लाभ होता है। इसलिए उपवास में सेंधा नमक खाने (Rock Salt) की सलाह दी जाती है, ताकि कई बीमारियों से बचा जा सके। आज हम आपको सेंधा नमक खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं सेंधा नमक खाने के फायदे-
व्रत के दौरान सेंधा नमक का इस्तेमाल अधिकतर लोग करते हैं। इस दौरान साधारण नमक का इस्तेमाल बिलकुल भी नहीं किया जाता। सेंधा नमक में शीतल गुण पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
Navratri: नवरात्रि में बनाएं रखें इम्युनिटी पावर, खाएं ये सुपरफूड्स
इसके साथ ही ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए भी सेंधा नमक काफी अच्छा माना जाता है। सेंधा नमक में मैग्नीशियम, जिंक और आयरन सहिते कई खनिज तत्व पाए जाते हैं।
सेंधा नमक का निर्माण पहाड़ी चट्टानों से होता है। वहीं, साधारण नमक की प्राप्ति समुद्र से होती है, जिन्हें कई केमिकल प्रोसेस से गुजरना होता है। सेंधा नमक साधरण नमक की तुलना में शुद्ध होता है। इसमें आयोडीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो सेहत के लिए और घेंघा रोगियों के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
सेंधा नमक खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसके साथ ही इस नमक के सेवन से पाचन तंत्र सही होता है। सेंधा नमक शरीर में पोषक तत्वों और खनिजों की कमी को दूर करता है। व्रत में सेंधा नमक खाने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बनते हैं, जिससे पूरा दिन एक्टिव रहते हैं। सेंधा नमक खाने से शरीर को थकान महसूस नहीं होती है।