
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : September 25, 2019 7:30 AM IST
नवरात्रि में व्रत करने के दौरान फिट रहना चाहते हैं, तो फॉलो करें ये हेल्दी टिप्स। © Shutterstock.
नवरात्रि (Navratri 2019) शुरू होने में अब बस तीन दिन रह गए हैं। लोग इस पर्व को बड़े प्यार और श्रद्धा भाव से सेलिब्रेट करते हैं। नौ दिनों का व्रत रखते हैं। व्रत रखना सेहत के लिए भी हेल्दी माना गया है, लेकिन यह भी जरूरी है कि आप नवरात्रि व्रत (Navratri vrat) के दौरान खुद को हेल्दी और फिट (Tips to be fit during navratri) रखें। व्रत को आप सही से पूरा कर सकें, इसके लिए हेल्दी और पौष्टिक खानपान के साथ शारीरिक आराम की भी जरूरत होती है। ऐसा करके ही आप नवरात्रि में फिट बने रह (Navratri Fitness Tips) सकते हैं।
यदि आप नवरात्रि के दिनों में पूरे नौ दिनों को उपवास रखना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपनी फिटनेस (Fitness tips for navratri 2019) का भी ख्याल रखें। खासकर, वो लोग जो किसी ना किसी शारीरिक समस्या से ग्रस्त हैं। प्रेग्नेंट महिलाएं भी खुद को हेल्दी और फिट रखते हुए दो या नौ दिन का फास्ट रख रही हैं, तो कुछ खास कार्य करने से बचें।
लोग मार्केट में मौजूद व्रत के स्नैक्स जैसे आलू का चिप्स अधिक खाने लगते हैं। इसे खाने से बचें। कोशिश करें प्रोटीन युक्त भोजन लेने की। रामदाना खाएं, क्योंकि इसमें प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है। रामदाना का लड्डू खाएं। आप साबुदाना और सिंघाड़े के आटे से बनी चीजों का सेवन करें। व्रत में इन्हें खाने से आप एनर्जेटिक फील करेंगे। अधिक फ्राई चीजों को खाने से परहेज करें। कम मात्रा में खाएं पर दिन भर में दो-तीन बार खाएं। अधिक खाने या एक बार खाने से आपको पेट में गैस और उल्टी की समस्या हो सकती है।
Kuttu Flour Benefits : नवरात्रि में खूब होता है कुट्टू के आटे का सेवन, जानें इसके फायदे
नवरात्रि में आम दिनों से बिल्कुल अलग आपका खानपान होता है। इसका शरीर पर नकारात्मक असर भी हो सकता है, यदि आप अपने खानपान की सही योजना नहीं बनाएंगे तो। पड़ता है। नवरात्रि के दिनों में फिट रहने के लिए (Navratri Fitness Tips) आप सूर्यास्त से पहले ही हेवी खाना खा लें। इस भोजन में तेल का इस्तेमाल अधिक ना करें। बाकी आप सारा दिन कुछ ना कुछ हल्का-फुल्का मगर हेल्दी चीजें खाते रहें।
नवरात्रि व्रत या फास्टिंग के दौरान लिक्विड चीजों का सेवन अधिक करना चाहिए। इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है और आप डिहाइड्रेशन के शिकार होने से बचे रहते हैं। पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। फलों का जूस पीने से आपको फाइबर भी मिलता है, जिससे पेट साफ रहता है और फलों में मौजूद पोषक तत्व आपके शरीर को हेल्दी रखते हैं। विटमिन ए, बी और सी युक्त फलों और सब्जियों का जूस पीने से आप दिन भर एनर्जेटिक रहेंगे और नवरात्रि के सभी कार्य, पूजा-पाठ आसानी से कर सकेंगे।
Navratri 2019 : नवरात्रि उपवास के दौरान भूख को कंट्रोल करने के 5 उपाय
नवरात्रि व्रत के दौरान अधिक चाय और कॉफी पीने से भी बचना चाहिए। इनमें कैफीन की मात्रा अधिक होती है, ये शरीर को स्ट्रेस्ड बनाते हैं। इससे आपको नींद भी प्रॉपर नहीं आती क्योंकि इनमें मौजूद तत्व स्लीप पैटर्न को प्रभावित करते हैं।
कुछ लोग नवरात्रि उपवास के दौरान भी फिट रहने के लिए हेवी एक्सरसाइज करने लगते हैं। ऐसा करना आपको शारीरिक रूप से थका सकता है। भूलकर भी हेवी एक्सरसाइज ना करें। आप चाहें, तो पार्क में सुबह-सुबह टहल सकते हैं। योग, मेडिटेशन करना इन दिनों आपको मेंटली और फिजिकली फिट रखेगा। नवरात्रि के दौरान हेवी एक्सरसाइज करने से आपको हाइपोग्लाइसेमिया होने का खतरा बढ़ सकता है।