Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

नवरात्री व्रत के दौरान चलना है बिना जूते-चप्पल, तो ये 5 टिप्स आएंगी काम!

जो लोग केवल नवरात्री में नंगे पैर चलते हैं उन्हें नंगे पैर चलने की आदत नहीं होने के चलते नवरात्री के दौरान बहुत तकलीफ होती है।

नवरात्री व्रत के दौरान चलना है बिना जूते-चप्पल, तो ये 5 टिप्स आएंगी काम!
नवरात्री के समय बहुत से लोग 9 दिन नंगे पैर चलते हैं यानि वह पूरे त्योहार में व्रत के साथ-साथ जूते पहनने से भी बचते हैं। © Shutterstock

Written by Sadhna Tiwari |Updated : October 9, 2018 6:19 PM IST

नवरात्री के समय बहुत से लोग 9 दिन नंगे पैर चलते हैं यानि वह पूरे त्योहार में व्रत के साथ-साथ जूते पहनने से भी बचते हैं। लेकिन नंगे पैर चलने के साथ कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना भी ज़रूरी होता है। यहां हम लिख रहे हैं कुछ ऐसी ही टिप्स जिनका आप पालन कर सकते हैं

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  1. जो लोग केवल नवरात्री में नंगे पैर चलते हैं उन्हें नंगे पैर चलने की आदत नहीं होने के चलते नवरात्री के दौरान बहुत तकलीफ होती है। इस तकलीफ को कम करने के लिए सुबह उठकर सबसे पहले पैरों को स्ट्रेच करने का एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे पैर की नसों को स्ट्रेस-फ्री होने में मदद मिलती है।
  2. नंगे पैर चलने के समय जल्दी-जल्दी चलने की गलती न करें, ज्यादा सफर न करें क्योंकि उपवास के दौरान शरीर की उर्जा वैसे ही कम होती है इसलिए अधिक चलने पर हद से ज्यादा थकान महसूस हो सकती है।
  3. नंगे पैर कभी भी ज्यादा उबड़-खाबड़ वाले रास्तों पर न चलें यानि सपाट रास्तों पर चलने से पैरों को ज्यादा तकलीफ नहीं होती है। उसके ऊपर रास्ते पर चलने के समय नीचे देखकर चले ताकि गंदे चीजों या चोट लगने वाले चीजों से पैरों को चोट या इंफेक्शन होने का खतरा न हो।
  4.  नंगे पैर जब आप बाहर चलते हैं तब एक बात का ज़रूर ध्यान रखें कि जब भी आप घर लौटे तब सबसे पहले अपने पैरों को साफ पानी से धोएं। अगर कट या छिल जाये तो साफ पानी से धोने के बाद पैर को कपड़े पोंछकर एन्टीसेप्टिक क्रीम लगायें, नहीं तो इंफेक्शन से पैरों को ज्यादा कष्ट होने का खतरा हो सकता है। रास्ते पर चलने के वक्त धूल, कीचड़, कचरा आदि देखकर चलें।
  5. नंगे पैर चलते समय जब आपके पैरों में बहुत दर्द होने लगे तब घर लौटने के बाद गुनगुने गर्म पानी में थोड़ा नमक डालकर पैरों को डुबो कर रखें। इससे दर्द में जल्दी आराम मिलता है। आप पैरों के तलवे में तेल का मसाज भी कर सकते हैं, इससे दर्द से राहत मिलती है।