Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के लक्ष्य को पूरा करने के लिए श्रद्धेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नियमित रूप से एक योगासन के बारे में ट्वीट करते हैं। ताकि पूरा विश्व योगासन के महत्व को समझ सके और उससे लाभ उठा सके। योग जीवन को तंदुरूस्ती के पथ पर ले जाने का सबसे बड़ा जरिया है। मोदी का कहना है कि योग एक ऐसा पथ है जिसको लेकर पूरे विश्व को एक सूत्र में बांधा जा सकता है। साथ ही पूरे विश्व को एक स्वस्थ समाज के साथ स्वस्थ विश्व बनाने के पथ का निर्माण कर सकते हैं।
मोदी की इस कार्यक्रम और योग को लेकर दिलचस्पी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो रोज़ योग से जुड़ी बातें ट्विटर पर डाल रहे हैं। इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री ने उष्ट्रासन के बारे में ट्वीट किया है। साथ ही साथ, उन्होंने एक वीडियो भी अपलोड किया है जिसमें इस आसन को करने का तरीका है।
Ustrasana is particularly recommended to overcome back pain. Know more about this Asana and the benefits. #YogaDaypic.twitter.com/3rwPP9IhXn
— Narendra Modi (@narendramodi) June 4, 2017
इस आसन को बहुत ही सतर्कता के साथ करना चाहिए ताकि किसी भी तरह से चोट न लगे। इस कारण को करने की विधि नीचे बताई गई है-
इस आसन को करने के लिए चटाई पर पहले घुटनों के बल बैठना चाहिए। फिर घुटनों को फर्श पर टिकाये रखते हुए शरीर को सीधा करके बैठ जाना चाहिए। फिर धीरे-धीरे शरीर को पीछे झुकाते हुए पैर के तलवों को छुने की कोशिश करनी चाहिए। कुछ सेंकेड तक इस अवस्था में रहने के बाद शरीर को फिर से पूर्व के अवस्था में लौटाकर लाना चाहिए।
लाभ-
इस आसन को करने से आत्मविश्वास करने के साथ-साथ पूरा शरीर रिलैक्स हो जाता है। साथ ही देर तक बैठकर काम करने के कारण पीठ में दर्द होता है उससे आराम मिलता है। इसको करने से शरीर को आंतरिक रूप से मजबूती मिलती है। इस आसन को सुबह शाम करना चाहिए।
चित्र स्रोत: shutterstock
इस आसान को करने से पूरी बॉडी को रिलैक्स मिलता है। इसे नियमित रूप से करना आपको अंदर से मजबूत बनता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है। इसे रोजाना सुबह या शाम को करें।व
इस आसान को करने से पूरी बॉडी को रिलैक्स मिलता है। इसे नियमित रूप से करना आपको अंदर से मजबूत बनता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है। इसे रोजाना सुबह या शाम को करें।
इस आसान को करने से पूरी बॉडी को रिलैक्स मिलता है। इसे नियमित रूप से करना आपको अंदर से मजबूत बनता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है। इसे रोजाना सुबह या शाम को करें।