Post Lunch Nap: दोपहर में खाना खाने के बाद थोड़ी देर ज़रूर सोएं, जानें रूजुता दिवेकर से लंच के बाद पॉवर नैप के फायदे

Rujuta Diwekar Tips: एक तरीके से दोपहर की नींद कई लोगों को एक तरीके की प्रीविलेज़ जैसी महसूस होती है। क्योंकि, ऐसा अक्सर लोग छुट्टी वाले दिन ही कर पाते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि यह कई तरीकों से सेहत को फायदा पहुंचता है। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और डायटिशन रूजुता दिवेकर दोपहर में खाना खाने के बाद थोड़ी देर सोने की सलाह देती हैं। इसके कुछ फायदों के बारे में भी बताया रूजुता ने।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 4, 2020 7:21 PM IST

दिन में लंच के बाद (Nap post lunch benefits) थोड़ी देर सोना काफी आरामदायक महसूस होता है। दोपहर में पॉवर नैप लेने की आदत कई लोगों को होती है। एक तरीके से दोपहर की नींद कई लोगों को एक तरीके की प्रीविलेज़ जैसी महसूस होती है। क्योंकि, ऐसा अक्सर लोग छुट्टी वाले दिन ही कर पाते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि यह कई तरीकों से सेहत को फायदा पहुंचता है।(Nap post lunch benefits) सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और डायटिशन रूजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar Tips) दोपहर में खाना खाने के बाद थोड़ी देर सोने की सलाह देती हैं। इसके कुछ फायदों के बारे में भी बताया रूजुता ने।

लंच के बाद लें पॉवर नैप, होंगे ये फायदे (Nap post lunch benefits):

हेल्दी हार्ट:

खाना खाने के बाद थोड़ी देर की नींद लेने से, दिल की सेहत में सुधार होता है। खासतौर पर यह उन लोगों के लिए ज़रूरी है। जिन्हें, हाई बीपी है या किसी तरह की हार्ट रिलेटेड प्रोसीज़र से गुज़र चुके हैं।

हार्मोनल बैलेंस होता है बेहतर:

हार्मोन्स का लेवल बिगड़ने से लोगों में इटिंग हैबिट्स बदलने से लेकर कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स भी होती हैं। जैसे, डायबिटीज़, पीसीओडी और थायरॉयड जैसी हेल्थ प्रॉब्लम्स से परेशान लोगों के शरीर में हार्मोन्स लेवल्स को बैलेंस करना अहम है। इससे, उन्हें अपनी कंडिशन को सुधारने में मदद होती है।  (Power nap post lunch benefits)

अनिद्रा की परेशानी होती है दूर:

बहुत से लोग दिन में सोने से इसलिए भी बचते हैं। क्योंकि, उनके मुताबिक उन्हें रात में नींद नहीं आएगी। लेकिन, यह केवल आदत की बात है। अगर, रूजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar Tips)की मानें तो, दिन में थोड़ी देर पॉवर नैप लेने से  रात में अच्छी तरह नींद आती है। हवाई जहाज में सफर करने के बाद होने वाला जेट लैग या अक्सर देर रात तक जागने वाले लोगों को अनिद्रा की परेशानी से राहत मिलती हैं।

थकान और बोरियत से राहत :

वर्कआउट के बाद लोगों को महसूस होने वाली थकान को दूर करने में मदद करती है पॉवर नैप। इसी तरह किसी बीमारी के बाद जल्द रिकवरी और फ्रेश महसूस करने के लिए भी दोपहर की नींद मददगार साबित होती है। (Nap post lunch benefits)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source