... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Shabnam Khan | Updated : January 5, 2017 12:10 PM IST
ट्विटर पर चल रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योग क्लास लोगों को खूब पसंद आ रही है। वो हर रोज़ किसी योगासन के बारे में अपने ट्विटर अकाउंट से जागरुकता फैला रहे हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने शवासन के बारे में ट्वीट किया है।
योग का शवासन आपको अंदर तक शांति प्रदान करता है। इस आसन से ब्लड प्रेशन कम होता है और सिरदर्द में राहत मिलती है। रात को सोने से पहले इस आसन का अभ्यास करने से नींद बहुत अच्छी आती है।
आइये जानें, शवासन की विधि:
• पीठ के बल लेट जाएं और आंखें बंद कर लें।
• अपने पैरों और घुटनों को आराम की मुद्रा में रखें। अपने हाथ बगल में रखें और शरीर के कुछ हिस्सों को थोड़ा फैला लें। ध्यान रखें कि हथेलियां खुली रहें।
• अपनी नाक के टिप पर ध्यान लगाएं और सांसों पर भी ध्यान दें।
• धीरे धीरे, गहरी सांसे लें और रिलेक्स करें।
• 5-10 मिनट बाद जब भी आपको पूरी तरह से रिलेक्स महसूस हो, उठ खड़े हों।
टिप – इस आसन को करते हुए पूरे वक्त अपनी सांसों पर ध्यान लगाएं।
अधिक जानकारी के लिए ये विडियो देखें-
चित्र स्रोत: Shutterstock
विडियो स्रोत: YouTube.com
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।