... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Shabnam Khan | Updated : January 5, 2017 12:10 PM IST
जबसे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवन मनाए जाने की घोषणा हुई है, तबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग से जुड़ी जानकारी सांझा करने में काफी सक्रिय हो गए हैं। वे रोज़ किसी एक योगासन से जुड़ी लोगों तक ट्वीट करते पहुंचा रहे हैं। इसी क्रम में आज का ट्वीट पवनमुक्तासन के बारे में किया गया है।
पवनमुक्तासन के अभ्यास से पेट गैस की समस्या से राहत मिलती है और कूल्हे व जोड़ों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। आइये जानते हैं इस आसन को किस तरह किया जा सकता है।
विधि
• पीठ के बल लेट जाएं। हाथों को साइड में सीधा रखें और पैर सीधे फैला लें।
• सांस अंदर लेते हुए घुटनों को छाती की तरफ मोड़ें।
• लेटे हए ही अपना सिर उठाएं, व कोशिश करें कि आपका माथा घुटनों को छुए।
• इस स्थिति को कुछ सेकेंड के लिए रोके रखें, साथ ही अपनी सांस को भी।
• फिर सांस बाहर छोड़ते हुए पैरों को जमीन पर ले जाएं।
• इसके बाद कुछ सेकेंड्स के लिए शवासन में लेटें।
सावधानी – अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर, हर्निया या स्लिप डिस्क की समस्या है तो ये आसन न करें।
चित्र स्रोत: Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।