नमो योग पोज़ – भ्रमरी प्राणायाम

एकाग्रता बढ़ाने के लिए करें योग का ये आसन।

WrittenBy

Written By: Shabnam Khan | Updated : January 5, 2017 12:10 PM IST

योग को दुनिया के कोने कोने तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल रंग लाती दिख रही है। पूरी दुनिया इन दिनों पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी करती दिख रही है। वहीं खुद नमो भी ट्विटर पर लगातार योग से जुड़ी जानकारी शेयर कर रहे हैं। आज उन्होंने भ्रमरी प्राणायाम के बारे में ट्वीट किया है।

भ्रमरी प्राणायाम एक ब्रीदिंग तकनीक है जिसके अभ्यास से तनाव व चिंता दूर हो जाती है। ये एकाग्रता और स्मृति (मेमोरी) बढ़ाता है। साथ ही, आत्मविश्वास बढ़ाने में इस योगासन की विशेष भूमिका होती है।

विधि:

• सुखासन में बैठ जाएं और अपनी आंखें बंद कर लें।

• दोनों होथों की अंगुलियों में से अनामिका अंगुली से नाक के दोनों छिद्रों को हल्का सा दबाकर रखें।

• अब दोनों हाथ की तर्जनियों को कान पर रखें। इन्हें गाल और कान के बीच के कार्टिलेज पर रखें।

• मध्यमा को आंखों पर, सबसे छोटी अंगुली को होठ पर और अंगुठे से दोनों कानों के छिद्रों का बंद कर दें।

• अब एक गहरी सांस अंदर लें और धीमें से गुनगुनाहट की आवाज़ करें। जितनी देर तक आप ये आवाज़ निकाल पाएं, निकालें। फिर सांस छोड़ दें।

• ऐसा 6-7 बार करें।

• इसे आप दिन में तीन से चार बार कर सकते हैं।

टिप – ध्यान रखें कि उंगलियों को कार्टिलेज यानि चबनी हड्डी पर रखें, न कि कान पर। इसके अलावा, जब गुनगुनाहट की आवाज़ निकाले तो मुंह बंद रखें।

अधिक जानकारी के लिए देखें ये वीडियो-

चित्र और वीडियो स्रोत: Art of Living Productions/YouTube


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source