नमो योग पोज़ – अनुलोम विलोम प्राणायाम

क्या आप भी पाना चाहते हैं तनाव से मुक्ति? करेें अनुलोम विलोम प्राणायाम।

WrittenBy

Written By: Shabnam Khan | Updated : January 5, 2017 12:10 PM IST

पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अब काफी नजदीक आ चुका है। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ट्विटर पर चल रही योग क्लास भी पूरे जोश से आगे बढ़ रही है। रोज़ वो एक योगासन और उसके फायदे के बारे में दुनिया को संदेश देते हैं। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए आज उन्होंने अनुलोम विलोम प्राणायाम के बारे में ट्वीट किया है।

अनुलोम विलोम प्राणायाम ब्लड शुगर स्तर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखता है। इसकी मदद से नर्वस सिस्टम भी बेहतर तरीके से काम करने लगता है। अनुलोम विलोम प्राणायाम करने से मस्तिष्क में ऑक्सिजन भरपूर मात्रा में पहुँचती है जिससे मन शांत होता है और धीरे-धीरे तनाव से मुक्ति मिलती है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इस प्राणायाम को करने से साइनासाइटिस का कष्ट भी कम होता है।

विधि

• पद्मासन में बैठ जाएं। अगर आपको इस आसन में बैठने में परेशानी होती है तो आप सुखासन में भी बैठ सकते हैं।

• अब एक हाथ को ऐसे रखें कि हथेली ऊपर की तरफ हो। दूसरे हाथ के अंगूठे को एक नासिका छिद्र पर रखें और तर्जनी को मोड़ लें।

• अनामिका को सीधा रखें ताकि उससे दूसरा नासिका छिद्र बंद किया जा सके। अपनी कोहनी को बहुत ऊंचा न उठाएं वरना हाथ थक जाएंगे।

• अब खुले हुए नासिका छिद्र से गहरी सांस अंदर लें और दूसरे नासिका छिद्र को बंद रखें।

• फिर बंद नासिका छिद्र से सांस बाहर निकालें और जिससे सांस अंदर ली थी उसे बंद रखें। ये एक चक्र हुआ।

• अब दूसरा चक्र शुरू करने के लिए उस नासिका छिद्र से शुरू करें जिससे आपने सांस बाहर निकाली थी। शुरुआत में इस आसन का तीन मिनट अभ्यास करें और फिर धीर-धीरे 15-20 मिनट तक अभ्यास बढ़ा दें।

टिप - इस प्राणायाम को करते हुए शरीर पर अधिक दबाव न डालें।

अधिक जानकारी के लिए देखें ये वीडियो-

चित्र स्रोत: Shutterstock 

विडियो स्रोत: YouTube.com


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source