
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : October 30, 2018 8:11 AM IST
स्वस्थ और फिट रहने के लिए दौड़ना सबसे फायदेमंद एक्सरसाइज होती है। © Shutterstock.
स्वस्थ और फिट रहने के लिए दौड़ना सबसे फायदेमंद एक्सरसाइज होती है। रोजाना सुबह दौड़ने से आपके हृदय के स्वास्थ्य में सुधार होता है, स्टैमिना बढ़ता है। इसके साथ ही एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद मिलती है। जब आप सुबह दौड़ कर आते हैं तो भूख लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपके शरीर में ग्लूकोज की मात्रा कम हो जाती है साथ ही मांसपेशियां को पोषक तत्वों की जरूरत होती है। अगर इस दौरान आप ग्लूकोज और प्रोटीन का सेवन नहीं करते हैं तो मांसपेशियों में चोट लगने और कमजोर होने की संभावना बढ़ जाती है। इस समस्या से बचने के लिए सुबह दौड़ के बाद कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन जरूरी होता है। तो आइए आपको उन खाद्य पदार्थों के बारे में बताते हैं जिनका सुबह दौड़ने के बाद सेवन करना चाहिए। कसरत करने से पहले आजमाई हैं ये 5 बातें ?
सुबह दौड़ने के बाद सेवन करने वाले खाद्य पदार्थ
चॉकलेट मिल्क
चॉकलेट मिल्क का सेवन दौड़ के बाद मांसपेशियों को रिकवर करने में मदद करता है। चॉकलेट मिल्क में आपको चॉकलेट पाउडर , दालचीनी पाउडर और बादाम का पाउडर मिलाना होता है।
उबले अंडे, एवोकाडो और अनार
दौड़ के बाद उबले अंडे, अनार और एवोकाडो का सेवन फायदेमंद होता है। इनमें कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को स्वस्थ बनाकर ऊर्जा प्रदान करने में मदद करते हैं।
फिट और हेल्दी रहना है, तो अपनाएं ये आदतें और भूल जाएं बीमारियां
तरबूज से बने सलाद
तरबूज में 90 प्रतिशत तक पानी होता है। दौड़ के बाद पसीना बह जाने की वजह से आपके शरीर में पानी की कमी हो जाती है। पानी की कमी को दूर करने के लिए आप दौड़ के बाद तरबूज से बनी सलाद का सेवन करें।
दूध और बादाम
सुबह दौड़ने के बाद बादाम के दूध का सेवन करें। दूध और बादाम दोनों में मौजूद मिनरल और विटामिन आपके शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके लिए 1 कप दूध और कुछ बादाम का सेवन करें।
ओटमील
ओटमील में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ वजन कम करने में भी मदद करते हैं। साथ ही प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत होते हैं जिसकी वजह से इनका सुबह दौड़ के बाद सेवन फायदेमंद होता है।