मसल्स के दर्द से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो करें ये आसान से एक्सरसाइज
लैपटॉप और डेस्कटॉप पर काम करने वाले लंबे समय तक एक ही पोजिशन में बैठकर काम करते हैं। ऐसे लोगों को मसल्स दर्द (Muscle Pain) की समस्या ज्यादा होती है। इसके कारण शरीर की हड्डियां और मसल्स काफी सख्त हो सकते हैं। इन समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो नियमित करें कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज...
The gentle rhythmic breathing involved in this pose will help you relax.
Written by Kishori Mishra|Updated : October 13, 2020 10:38 AM IST
Muscles Pain Relief : लैपटॉप और डेस्कटॉप पर काम करने वाले लंबे समय तक एक ही पोजिशन में बैठकर काम करते हैं। ऐसे लोगों को मसल्स दर्द (Muscle Pain) की समस्या ज्यादा होती है। इसके कारण हमारे शरीर की हड्डियां और मसल्स भी काफी सख्त हो सकते हैं। इस दर्द को कम करने और इससे छुटकारा पाने के लिए अपने मसल्स टेंशन को रिलीज करना बहुत ही जरूरी हो जाता है। चलिए जानते हैं, कौन-कौन से हैं वो आसान से स्ट्रेचिंग (Stretching Exercises) एक्सरसाइज, जो मसल्स टेंशन (Muscles Pain Relief ) को दूर करते हैं।
सिट एंड रोटेट
सिट एंड रोटेट में आपके अपने शरीर को घुमाना होता है। यह स्ट्रेचिंग (Stretching Exercises) बहुत ही सिंपल होती है। इसे आप रोजाना काम खत्म होने के बाद या फिर सुबह आसानी से कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने का तरीका (Muscles Pain Relief )-
सबसे पहले फर्श पर बैठ जाएं। अपने दोनों पैरों को सामने फैला लें।
फिर आप अपने दाहिने घुटने को मोड़ते हुए अपने बाएं पैर के ऊपर लाएं।
इसके बाद अपने दाहिने हाथ को पीठ के पीछे ले जाएं और फिर इसे दाहिने घुटने के पास ले जाने की कोशिश करें।
अब अपने बाएं हाथ को अपने दाहिने घुटने के ऊपर से ले जाते हुए पैरों के बीच से बाहर निकालें और अपने दूसरे हाथ को पकड़ें।
इसके बाद सिर को दाहिनी ओर पीछे देखने के लिए मोड़ें।
कुछ सेकंड के लिए रुकें और फिर नॉर्मल पोजिशन में वापस आ जाएं। इसे आप कम से कम 10 बार जरूर दोहराएं।
नी-टू-चेस्ट मूव
नी-टू-चेस्ट मूव में आपको अपने घुटने को छाती के पास लाना होगा। यह स्ट्रेचिंग भी बहुत ही आसान होता है। इसे आप कहीं भी कर सकते हैं। इसके करने का तरीका-
जमीन पर लेट जाएं। अब अपने पैरों को सीधा फैला लें।
फिर अपने एक पैर को मोड़ते हुए अपने घुटने को छाती के पास लाएं।
इसके बाद दूसरे पैर को भी इसी तरह अपनी छाती के पास लाएं।
अब आप अपने हाथों का इस्तेमाल करके अपने घुटनों को पकड़ें। फिर अपनी छाती को छूने की कोशिश करें।
लोअर बैक रोटेशन
लोअर बैक रोटेशन में आपको अपने शरीर के निचले हिस्से को मोड़ना होगा। चलिए जानते हैं इसे करने का सही तरीका-
इसे करने के लिए सबसे पहले जमीन पर सीधा लेट जाएं।
इसके बाद आप अपने हाथों को फैला लें। फिर अपने घुटनों को हल्का सा मोड़ें।
अब आप अपने घुटनों को मोड़कर अपने हिप्स और पैरों को पहले बाईं ओर ले जाएं और गर्दन को दाईं ओर मोड़ें।
शरीर का निचला हिस्सा मोड़ते समय कोशिश करें कि आपका घुटना जमीन को छुए।
फिर इसे दूसरी ओर दोहराएं। ध्यान रखें कि आप जिस ओर शरीर को मोड़ रहे हों, आपकी गर्दन उसके अपोजिट डायरेक्शन में रहे।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.