मसल्स बनाना एक मुश्किल, चुनौतीपूर्ण और धैर्य का काम है। मसल्स बनाने के लिए आपके कुछ महीने या साल भी लग सकते हैं। इसलिए आपको मसल्स बनाने के लिए कड़ी मेहनत के साथ मानसिक रूप से भी तैयार होना जरूरी है। यानि इस मामले में आपको जल्दबाजी ना दिखाते हुए थोडा धैर्य से काम लेना जरूरी है। मसल्स बनाने के लिए प्रोटीन जरूरी है और अधिकतर लोग यह सोचते हैं कि प्रोटीन केवल एनिमल प्रोडक्ट्स से मिलता है। यही कारण है कि कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि वेजिटेरियन और वेगन लोगों को मसल्स बनाने में मुश्किल होती है। लेकिन फिटनेस एक्सपर्ट्स के मुताबिक वेजिटेरियन या शाकाहारी डायट से भी मसल्स बनाए जा सकते हैं। कैसे वह हम बताते हैं-
प्रोटीन के अलावा चाहिए और भी काफी कुछ- बेशक मसल्स बनाने के लिए प्रोटीन जरूरी है लेकिन आपको बता दें कि मसल्स साइज के लिए आपको कार्बोहाइड्रेट और डाइटरी फैट लेना भी जरूरी है। मसल्स साइज के लिए कैलोरी जरूरी है। कार्बोहाइड्रेट एनर्जी के लिए इस्तेमाल होने से प्रोटीन को छोड़ने में मदद करते हैं। बॉडी में मसल्स बनाने के लिए डाइटरी फैट टेस्टोस्टेरोन का लेवल हाई रखने में मदद करता है।
शाक-सब्ज़ियों से भी बन सकते हैं मसल्स -आपको बता दें कि दुनिया के बड़े-बड़े एथलीट भी प्लांट बेस्ड डायट से मसल्स बनाते हैं। सोयाबीन और किनोआ में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। इसके अलावा आप इन चीजों में अन्य वेगन चीजें जैसे सेम, मसूर और जौ, गेहूं की रोटी, मूंगफली का मक्खन, चावल आदि शामिल कर सकते हैं। अगर आपको इन चीजों से प्रोटीन नहीं मिलता है, तो आप प्रोटीन शेक भी ले सकते हैं।
खाएं नट्स और दालें- मसल्स बनाने और थोड़ा वजन बढ़ाने के लिए नट्स और दालें भी डायट में शामिल करना जरूरी है। आपको बता दें कि यह चीजें शरीर के लिए हेल्दी होती हैं और इनसे आपको एनर्जी, हेल्दी फैट और प्रोटीन मिलता है, जो मसल्स बनाने के लिए जरूरी हैं। सोयाबीन प्रोटीन का सबसे बड़ा स्रोत है और अगर आप वेगन हैं, तो यह आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प है।
पोषण पर दें ध्यान-मसल्स बनाने वाले लोगों को माइक्रोनूट्रीएंट्स का भी ध्यान रखना चाहिए। इस बात को समझना चाहिए कि आयरन, कैल्शियम, जिंक और बी 12 की कमी मांसपेशियों के लाभ को प्रभावित करती है। इनसे आपको मसल्स टिश्यू को रिपेयर करने में मदद मिलती है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.