
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : August 26, 2020 2:21 PM IST
जिम जाने के नाम पर दिमाग में आते है कई बहाने? इन 4 तरीको से करें खुद को मोटिवेट
क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो सोचते हैं कि 'कल' से जिम जाएंगे और उनका वो 'कल' कभी आता ही नहीं है? अगर हां, तो आप अकेले नहीं है बल्कि ऐसे कई लोग है जो फिटनेस को 'कल' पर टालते रहते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? क्या आपको जिम के नाम पर बिस्तर से बाहर निकलने में आलस्य महसूस होता है? क्या आपको लगता है कि जिम जाने के लिए जिन एनर्जी की जरूरत आपको चाहिए वह नहीं है? अगर हां, तो जिम जाने के लिए आपको खुद को मोटिवेट करने की जरूरत है। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आपका जिम जाने का मन भी करेगा और आप अपने साथ दूसरों को भी मोटिवेट कर पाएंगे।
अगर आप चाहते हैं कि आप नियमित रूप से जिम जाएं तो आपको टाइम पर सोने की जरूरत है। यह याद रखें कि रातभर उठकर सोशल मीडिया पर समय बिताना आपको वजन कम करने में मदद नहीं करेगा। लेकिन यदि आप समय पर सोएं और अगले दिन जिम जाएं तो आप अपना वजन बहुत जल्दी मेनटेन कर सकते हैं। जब आप 8 घंटे की नींद लेते हैं तो थकान, आलस्य और बेचेनी नहीं होती है। जब आप भरपूर नींद लेंगे तो आप बहत फ्रेश और एक्टिव फील करेंगे। इसलिए जिम के लिए खुद को प्रिपेयर करने के लिए आपको समय पर सोने की जरूरत है।
कोई भी काम तब अच्छी तरह से होता है जब आपको उसे करने में मजा आए। ठीक यही चीज जिम के लिए भी अप्लाई होती है। अगर आपको जिम जाने के लिए कोई बढ़िया कम्पनी मिल जाए तो आप न चाहते हुए भी जिम जाएंगे। अपने दोस्तों को अपने साथ जिम में शामिल होने के लिए मनाएं या किसी ऐसे व्यक्ति से दोस्ती करें जो पहले से ही आपके जिम में काम करता हो। ताकि आपको रोज जिम जाने के लिए मोटिवेशन मिल सके।
कई लोग इसलिए अपने जिम को कन्टीन्यू नहीं कर पाते हैं क्योंकि उनका जिम घर से बहुत दूर होता है। ऐसे में शुरुआत में तो ऐसे लोग एक्साइमेंट में चले जाते हैं लेकिन एक के बाद दूर जिम जाने में वे आलस्य का अनुभव करने लगते हैं और आज-कल पर टालकर रह जाते हैं। इसलिए जब भी जिम ज्वॉइन करें तो कोशिश करें कि वह आपके घर के पास हो, ताकि आप नियमित रूप से जा सकें।
क्योंकि आपका वजन रातों नहीं बढ़ा है इसलिए रातोंरात कम भी नहीं होगा। यदि 1-2 महीने लगातार जिम जाने के बाद भी आपको रिजल्ट नहीं दिख रहा है तो परेशान न हो, बल्कि सब्र रखें। जब आप जिम में एक्सरसाइज करते हैं तो उसके परिणाम दिखने में कई बार समय लग जाता है। इसलिए तनाव न लें। बल्कि तनाव लेने से आप उल्टा वजन बढ़ने का शिकार हो सकते हैं। कुछ लोग जल्दी रिजल्ट न दिखने की वजह से हताश हो जाते हैं और जिम बीच में ही छोड़ देते हैं। ऐसी स्थिति में आपको सब्र रखकर पॉजीटिव होने की जरूरत है।