सुबह सोकर उठने के बाद करें ये स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

स्ट्रेचिंग आपके शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है। सुबह के दौरान इसका अभ्यास करने से आप पूरे दिन तरोताजा महसूस करते हैं और साथ ही आपका ब्लड फ्लो भी बेहतर होता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : April 4, 2019 5:37 PM IST

सुबह में बिस्तर से उठने से पहले स्ट्रेचिंग करना बहुत लाभकारी होता है। यह आपको पूरे दिन बेहतर महसूस करने में मदद करता है। स्ट्रेचिंग पूरे शरीर में रक्त के प्रवाह में सुधार लाता है, इसलिए आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करते हैं। यह मांसपेशियों में होने वाले खिंचाव को आसान बनाता है और जोड़ों के अकड़न को भी ठीक करता है। स्ट्रेचिंग करने से मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह में भी सुधार होता है, जो एकाग्रता में सुधार करता है। जानें, सुबह बेड से उठने से पहले कौन से स्ट्रेचेज करने चाहिए।

फूल बॉडी स्ट्रेच

फूल बॉडी स्ट्रेच का अभ्यास करने के लिए गहरी श्वास लें और अपने हाथों ऊपर की तरफ करें। फिर अपनी उंगलियों को एक साथ पकड़ें और हथेलियों को बाहर की तरफ करें। इसके बाद अपने पैरों को फैलाएं और अपने पैर की उंगलियों को स्ट्रेच करें। कोहनी और घुटनों को 5 सेकंड तक सीधा रखें और सांस बाहर की तरफ छोड़ें।

इसे भी पढ़ें: जानें, क्या होते हैं ब्रिज एक्सरसाइज करने के फायदे

फिगर-फोर स्ट्रेच

यह स्ट्रेच आपके कूल्हे, जोड़ों, जांघों और ग्लूट्स के लिए लाभकारी होता है। इसको करने के लिए अपने बाएं घुटने को मोड़ें और उसके बाद दाएं पैर को बाएं पैर के घुटने पर रखें। फिर अपने बाएं घुटने को दोनों हाथों से पकड़ें और छाती की तरफ खिंचें।

बेड-टू-फ्लोर स्ट्रेच

यह स्ट्रेच ताजें ऑक्सीजन को मस्तिष्क तक पहुंचने और आपको जागने में मदद करता है। इस स्ट्रेच का अभ्यास करने के लिए, बिस्तर के किनारे बैठें और अपने पैरों से जमीन को छुएं। फिर अपने सिर को नीचे की तरफ झुकाते हुए अपने पैरों की अंगुलियों को छुएं। 10 सेकंड तक इस अवस्था में रहें।

इसे भी पढ़ें: सुबह या शाम, कब करना चाहिए एक्सरसाइज, जानें

नीज-टू-चेस्ट स्ट्रेच

यह स्ट्रेच आपके लोअर बैक के लिए लाभकारी होता है। इस स्ट्रेच का अभ्यास करने के लिए, पीठ के बल लेट जाएं और अपने दोनों घुटनों को मोड़ें। अब अपने हाथों से अपने पैरों को अपनी छाती की तरफ खिंचें।

स्पाइन ट्विस्ट

यह स्ट्रेच आपके स्पाइन में होने वाले खिंचाव को ठीक करने के लिए बेहतर विकल्प होता है। इस स्ट्रेच को करने के लिए, अपने दोनों घुटनों को एक साथ रखें और अपने अपर बॉडी को सीधा रखते हुए अपने दोनों घुटनों को बेड के दाएं तरफ रखें। इसके बाद अपने बाएं घुटने को अपने दाएं हाथ से पकड़ें और अपनी गर्दन को बाएं तरफ घुमाएं। इस अवस्था में 10 सेकंड तक रहें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source