Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

फिट रहने के लिए एक्सरसाइज का नहीं मिलता समय? गर्मियों की सुबह सिर्फ दस मिनट करें ये 5 योगासन

Morning yoga: आजकल हर किसी के पास समय की बहुत तंगी है, ऐसे में घंटों तक वर्कआउट करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन आप रोजाना सुबह सिर्फ दस मिनट ये योगासन करके भी अपने आप को फिट रख सकते हैं।

फिट रहने के लिए एक्सरसाइज का नहीं मिलता समय? गर्मियों की सुबह सिर्फ दस मिनट करें ये 5 योगासन

Written by Mukesh Sharma |Published : March 2, 2023 1:08 PM IST

Morning yogasan for fitness: फिट रहने के लिए सही शारीरिक गतिविधियों के लिए समय देना जरूरी होता है। आपने भी देखा होगा कि लोग घंटो जिम में बिताते हैं या घर पर भी घंटों तक वर्कआउट करते हैं। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि हर किसी के पास घंटों तक वर्कआउट करने का समय हो। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में जॉब सबसे ज्यादा जरूरी हो गई है और यहां तक कि कुछ लोग तो डबल शिफ्ट में काम करते हैं। ऐसे में एक्सरसाइज के लिए घंटों का समय निकालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन फिटनेस भी जरूरी है और इसके लिए कोई न कोई विकल्प तो निकालना ही होगा। इस लेख में हम आपके लिए एक खास तरीका लेकर आए हैं, जिसमें आप सुबह सिर्फ दस मिनट निकालकर दिनभर खुद को फिट रख सकते हैं। इस लेक में हम आपको 5 ऐसे खास योगासनों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें सुबह अभ्यास आपकी मेंटल और फिजिकल फिटनेस को मेंटेन रखने में मदद करेगा।

1. सेतुबंध सर्वांगासन (Bridge pose for weight loss)

शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए सेतुबंध सर्वांगासन काफी फायदेमंद हो सकता है। यदि आपके पास वर्कआउट करने का समय नहीं है, तो आप सुबह रोजाना दस से पंद्रह मिनट इस योगासन का अभ्यास कर सकते हैं। सेतुबंध सर्वांगासन एक रिवर्स प्लैंक की तरह काम करता है, जो शरीर के बढ़ते वजन को रोकने में मदद करता है।

2. मार्जरासन-बिटिलासन (Cat and cow pose for fitness)

अंग्रेजी में इसे कैट एंड काऊ पोज और कैट एंड काउ स्ट्रेच भी कहा जाता है। यह एक खास तरह का योगासन है, जो न सिर्फ आपको फिट रहने में मदद करता है, बल्कि इसे करने से आपकी बॉडी दिनभर एक्टिव भी रहती है। यदि आपके पास वर्काउट करने का समय नहीं है, तो आप रोजाना सुबह दस से पंद्रह मिनट मार्जरासन-बिटिलासन योग मुद्रा का अभ्यास कर सकते हैं।

Also Read

More News

3. बद्धकोणासन (Cobbler's Pose for fitness)

खासतौर पर जिनका थाई फैट बढ़ रहा है, उनके लिए बद्धकोणासन काफी फायदेमंद हो सकता है।

इसके अलावा यह कमर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में भी मदद करता है। आपको इस योग के लिए ज्यादा समय देने की जरूरत नहीं है, आप रोजाना सिर्फ 10 मिनट के लिए इस योगासन को कर सकते हैं।

4. अपानासन (Knee to chest yoga pose for fitness)

वजन कम करने या फिटनेस को मेंटेन रखने के लिए यह योगासन आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इस योगासन की मदद से थाईज, कमर और पेट की चर्बी कम होने के साथ-साथ शरीर की कई महत्वपूर्ण मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और उनका लचीलापन बढ़ता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. नौकासन (Boat pose for fitness)

यदि आप अपने वजन को मेंटेन करने की कोशिश कर रहे हैं और वर्कआउट के लिए पर्याप्त समय नहीं निकाल पा रहे हैं, तो आपके लिए यह योगासन काफी फायदेमंद हो सकता है। रोजाना सुह सिर्फ दस मिनट इस आसन का अभ्यास करें। सबसे खास बात यह है कि इस योगासन को घर के अंदर या बाहर कहीं भी किया जा सकता है।