Morning Walk: वेट लॉस से लेकर हेल्दी हार्ट, मॉर्निंग वॉक से सेहत को मिलते हैं ये 3 बेमिसाल फायदे

मॉर्निंग वॉक एक ऐसी फिजिकल एक्टिविटी है जो बिना किसी खर्च और बहुत ही कम मेहनत के साथ आपकी सेहत को बेटर बनाती है। मॉर्निंग वॉक से कई हेल्थ प्रॉब्लम्स के मैनेजमेंट में मदद होती है। साथ ही हैं कुछ और भी फायदे, सुबह-सवेरे सैर करने के, जिनके बारे में पढ़ें इस आर्टिकल में।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : January 28, 2020 6:06 PM IST

मॉर्निंग वॉक (Morning Walk benefits) हेल्दी लिविंग (Healthy Living) के लिए एक अच्छा तरीका साबित हो सकता है। इससे,  एक्टिव रहने के साथ आपको खुशहाल रहने में भी मदद करती है। ज़्यादातर लोग अपनी लाइफस्टाइल को एक्टिव बनाने के लिए सबसे पहले मॉर्निंग वॉक (Morning Walk benefits)  अपनाते हैं। साथ ही, यह बिना किसी खर्च और बहुत ही कम मेहनत के साथ आपकी सेहत को बेटर बनाती है।  मॉर्निंग वॉक से कई हेल्थ प्रॉब्लम्स के मैनेजमेंट में मदद होती है। साथ ही हैं कुछ और भी फायदे, सुबह-सवेरे सैर करने के, जिनके बारे में पढ़ें इस आर्टिकल में।

सुबह जाएं सैर-सपाटे पर, बेहतर बनेगी आपकी सेहत (Morning Walk benefits):

वेट लॉस:

जैसा कि , सुस्त लाइफस्टाइल जिसमें एक्सरसाइज़ को जगह नहीं मिलती। वहां, बीमारियों का ख़तरा भी अधिक होता है। इससे,  बेली फैट बढ़ने और मोटापे जैसी समस्याएं सबसे पहले दिखायी पड़ती हैं। ऐसे में, अगर आपके पास जिम जाने का टाइम नहीं तो, बस सुबह-शाम 30 मिनट पैदल चलना शुरु करें।  इससे,  ना केवल आपके लिए एक्टिव रहना आसान हो पाएगा। बल्कि,  पेट और शरीर का मोटापा भी घटेगा। इसीलिए,  वेट लॉस करने के लिए मॉर्निंग वॉक की मदद ली जा सकती है। (simple exercises for weight loss)

Belly Fat: डायट की मदद से करें बढ़ी हुई तोंद को कम, बेली फैट कम करने के लिए डायट में करें ये 2 बदलाव

हेल्दी हार्ट:

विभिन्न स्टडीज़ में यह भी बताया गया है कि वॉक करने से स्ट्रोक (stroke) और दिल की बीमारियों का ख़तरा कम हो जाता है।  अगर, कोई व्यक्ति दिन मे केवल आधे घंटे भी वॉक करे तो, उसकी हार्ट रेट (metabolic rate) बहुत बेहतर बन जाती है। यही नहीं, वॉक या सुबह की हवा में सैर करने से ब्लड प्रेशर को मैनेज करना आसान बनता है जो कि, दिल की सेहत को बेहतर बनाने में भी भूमिका निभाता है।

Tips for Healthy Heart : ठंड के मौसम में रखें दिल को हेल्दी, फॉलो करें ये 3 टिप्स।

डिप्रेशन से बचाव:

अस्त व्यस्त जिंदगी और काम से जुड़ी भागदौड़ के अलावा कई व्यक्तिगत कारणों से भी डिप्रेशन और तनाव की समस्या लोगों को महसूस होती है। साथ ही एंक्जायटी और बेचैनी को भी कंट्रोल कर पाना इन स्थितियों में लोगों के लिए बहुत मुश्किल हो जाता है। अगर,  आपको भी इस तरह की मानसिक स्थितियों से गुज़रना पड़ रहा है। तो, रोज़ाना मॉर्निंग वॉक करें। क्योंकि,   कुछ वर्ष पहले प्रकाशिक एक स्टडी में दावा किया गया कि जो लोग मॉर्निंग वॉक करते हैं। उन्हें, डिप्रेशन जैसी परेशानियों से राहत पाने में बहुत मदद होती है।

Best Food for Diabetes: डायबिटीज़ में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा, हेल्दी हार्ट के लिए खाएं अखरोट रोज़ाना

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source