Weight Gain Reasons: सुबह के समय ये गलतियां न करे वरना हो सकते हैं मोटापे का शिकार

हम हेल्दी रहना तो चाहते है पर हमारी कुछ आदते जो हमारी सेहत को खराब कर देती है, जिसके कारण हम अक्सर कई तरह की समस्याओं का शिकार हो जाते हैं, उन्ही आदतों में शामिल है कुछ सुबह के समय की जाने वाली गलतियां।

WrittenBy

Written By: TheHealthSite Web Desk | Updated : September 23, 2023 2:41 PM IST

हमें सुबह की शुरुआत हमेशा अच्छी करनी चाहिए, जिससे हमारी सेहत भी अच्छी हो और हमारी सेहत पर कोई बुरा असर न पड़े, क्योंकि जब सुबह की शरुआत अच्छी नहीं होती तो हमारा पूरा दिन खराब जाता है इसलिए हमें सुबह की शुरुआत हमेशा अच्छी करनी चाहिए, लेकिन कुछ लोगों में ये आम बात सी हो गई सुबह का नाश्ता न करने की, और कुछ लोग ऐसे भी जो उठते ही चाय पी लेते है, क्या आपको पता है आपकी यही कुछ गलत आदते आपको मोटापे का शिकार बना देती हैं। हम चाहते तो हैं कि हमारे दिन की शुरुआत अच्छी हो, लेकिन हमारी कुछ आदते हमारे पूरे दिन को खराब कर देती हैं, ऐसी कुछ आदतों को बदलना बहुत जरुरी है, क्योंकि इनका असर शारीरिक और मानसिक दोनों पर पड़ता है, जिसके कारण कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है, तो आइए जानते हैं वो कौन- सी आदतें है,जिन्हें हमें बदलना चाहिए।

सुबह की कुछ आदतें जिन्हें हमें बदलना चाहिए

देर तक सोना

सुबह की आदतों में सबसे बुरी आदत है देर तक सोने की जो हमें कई समस्याओं का शिकार बना देती है, साथ ही अगर आप देर तक सोते हैं, तो सुबह उठकर हर काम जल्दी में करते हैं और कई बार जल्दी के चक्कर में नाश्ता भी नहीं करते हैं, जिसका असर हमारी सेहत पर पड़ता है, आपको सुबह उठकर नाश्ता करना चाहिए, क्योंकि नाश्ता हमारी सेहत के लिए बहुत जरुरी है, नाश्ता करने से हमारी सेहत अच्छी रहती है, और देर तक सोने से हमारा वजन भी बढ़ जाता है।

एक्सरसाइज न करना

हमारी सेहत के लिए खाने के साथ-साथ एक्ससाइज भी बहुत जरूरी है, कयोंकि एक्ससाइज करने से हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन (Blood circulation) तेज होता है और हमें अच्छा भी महसूस होता है साथ ही हमारा दिन भी अच्छा जाता है हम हर काम अच्छे से कर पाते हैं, इसलिए अगर आप सुबह एक्सरसाइज नहीं करते हैं तो आज से ही करना शुरु कर दें, इससे आप फिट भी रहेंगे और मोटापे का शिकार भी नहीं होंगे।

खाते समय टीवी देखना

कुछ लोगो को आदत होती है कुछ भी काम करते समय यो खाना खाते समय टीवी देखने की , जिसका असर उनकी सेहत पर बुरा पड़ता है क्योंकि टीवी देखते समय आप का सारा ध्यान सिर्फ टीवी देखने में होता है और आप टीवी देखते समय ज्यादा खा लेते है, जिसके कारण आपका वजन बढ़ जाता है। (side effects of watching TV when eating )

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source