
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : February 23, 2024 12:48 PM IST
Weight Loss Morning Habits: मोटापा आज के समय की एक गंभीर समस्या बन चुका है। आजकल ज्यादातर लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। मोटापा न केवल देखने में बेकार लगता है, बल्कि डायबिटीज, थायराइड, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज जैसी गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है। ऐसे में, वजन घटाने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं। कई लोग डाइटिंग से लेकर घंटों जिम में वर्कआउट करने तक, सब कुछ करते हैं। लेकिन इतनी मेहनत के बावजूद वजन कम होने का नाम ही नहीं लेता है। अगर आप भी वजन घटाने के लिए सब कुछ ट्राई करके थक चुके हैं, तो आपको हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज के अलावा अपनी लाइफस्टाइल में भी कुछ बदलाव करने पड़ेंगे। वजन कम करने के लिए आपको एक हेल्दी मॉर्निंग रूटीन फॉलो करना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको सुबह की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बता रहे हैं, जो तेजी से वजन कम करने में मदद करेंगी।
वजन घटाने के लिए हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है। सुबह उठते ही आपको 1-2 गिलास गुनगुना पानी या कमरे के तापमान का पानी पीना चाहिए। आप चाहें तो गुनगुने नींबू पानी का भी सेवन कर सकते हैं। इससे बॉडी डिटॉक्स होती है, जो वेट लॉस में मदद करता है। सुबह के समय पानी पीने से मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है, जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है।
सुबह-सुबह कुछ देर धूप में बैठना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सुबह सूरज की रोशनी में बैठने से शरीर विटामिन-डी मिलता है, जो वजन घटाने और फैट बर्न करने में मदद करता है। कई स्टडी से यह पता चलता है कि सुबह कुछ समय धूप में बिताने से न सिर्फ वजन घटाने में मदद मिलती है, बल्कि कई बीमारियां भी दूर हो सकती हैं।
सुबह उठकर एक्सरसाइज करना वजन घटाने की सबसे अच्छी आदतों में से एक है। सुबह वर्कआउट करने से ब्लड शुगर लेवल पूरे दिन नियंत्रित रहता है। इसके अलावा, सुबह-सुबह एक्सरसाइज करने से मेटाबॉलिक रेट भी बेहतर होता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
सुबह का नाश्ता यानी ब्रेकफास्ट दिन का सबसे जरूरी मील होता है। हम सुबह नाश्ते में जो कुछ खाते पीते हैं, उससे हमें दिनभर के कामों के लिए एनर्जी मिलती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको ब्रेकफास्ट में प्रोटीन और फाइबर युक्त ब्रेकफास्ट करना चाहिए। दरअसल, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करने से भूख कम लगती है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। इसके लिए आप सुबह नाश्ते में अंडे, पनीर, स्प्राउट्स, योगर्ट, स्मूदी, सलाद, चीज और नट्स को शामिल कर सकते हैं।