Green Gram for Weight Loss: अंकुरित हरी मूंग से करें वेट लॉस, जानें इसके सेवन का एक टेस्टी तरीका

मूंग एक ऐसा अनाज है जिसे, आमतौर पर दाल बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह पचने में आसान होती है इसीलिए, इस दाल के सेवन की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह वेट लॉस में भी मददगार है। बस मूंग को दाल की बजाय स्प्राउट्स के तौर पर खाएं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 4, 2020 6:05 PM IST

Green Gram for Weight Loss: मूंग (moong)  एक ऐसा अनाज है जिसे, आमतौर पर दाल बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह पचने में आसान होती है इसीलिए, इस दाल के सेवन की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह वेट लॉस में भी मददगार है। बस  मूंग को दाल की बजाय स्प्राउट्स के तौर पर खाएं। (Green Gram for Weight Loss in hindi) साबुत मूंग यानि हरी मूंग के अंकुरित अनाज वेट लॉस में सहायता करते हैं।

Mung Beans Benefits: हरी मूंग है बेहतरीन वेट लॉस फूड, जानें साबुत मूंग खाने के हेल्दी फायदे

अंकुरित हरी मूंग से करें वेट लॉस (green gram for weight loss) :

अक्सर, स्नैक्स टाइम में भूख लगने पर लोग फास्ट फूड या पैकेटबंद चिप्स वगैरह खा लेते हैं। लेकिन इन फूड्स में तेल और नमक की मात्रा बहुत अधिक होती है। जिससे, वेट लॉस होने की बजाय वेट गेन होता है। इसीलिए, आपको कोशिश करनी चाहिए ऐसे स्नैक्स खाने की जो ना केवल हेल्दी हो। बल्कि, वेट लॉस में भी मदद कर सकें। हरी मूंग(Green Gram for Weight Loss) के स्प्राउट्स ऐसा ही फूड हैं। इन अंकुरित अनाज़ों से ना केवल प्रोटीन और आवश्यक विटामिन्स मिलते हैं। बल्कि, लो-कैलोरी फूड होने की वजह से ये वजन कंट्रोल करने में भी सहायता करते हैं।

Tulsi leaves for Acidity: एसिडिटी कम करती है तुलसी, सुबह खाली पेट ऐसे करेंगे तुलसी का सेवन, तो हो जाएंगी पेट की परेशानियां ग़ायब

Stress Natural Remedies: तनाव या स्ट्रेस से राहत दिलाती है तुलसी, रोज़ चबा-चबाकर खाएं तुलसी के पत्ते

ऐसे बनाएं मूंग सलाद:

मूंग स्प्राइट्स को 5 मिनट के लिए उबालें। फिर, इसमें अपनी पसंद के अनुसार, मिर्च, प्याज़, ककड़ी और टमाटर जैसी सब्ज़ियां मिलाएं। फिर, इसपर आधा नींबू का रस और काला नमक बुरकें। यह मूंग सलाद ना केवल बड़ों बल्कि, बढ़ते बच्चों और प्रेगनेंट महिलाओं के लिए भी एक पौष्टिक स्नैक है। साथ ही यह वजन कंट्रोल करने में मदद तो करता ही है।

Lemon Side-Effect: सुबह खाली पेट पीएंगे बहुत ज़्यादा नींबू पानी, तो होगी हार्टबर्न की शिकायत

High Blood Pressure Remedies: हाई बीपी से बढ़ता है दिल की बीमारियों का ख़तरा, हाई ब्लड प्रेशर के लिए ट्राई करें ये 5 घरेलू नुस्खे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source