39 वर्ष की उम्र में मिताली राज करती है रेग्यूलर वर्कआउट,अपनी फिटनेस को देती हैं अपनी सक्सेस का क्रेडिट

इस लेख में इस ऑल-राउंडर खिलाड़ी के फिटनेस रूटीन से जुड़ी कुछ बातों के बारे में जान सकेंगे आप।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : June 8, 2022 6:23 PM IST

Mithali Raj Fitness: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी मिताली राज ने क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। मिताली ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। बता दें कि मिताली राज का क्रिकेट करियर बहुत शानदार रहा और उनके करियर रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। हालांकि, मिताली को महिला क्रिकेट की  सचिन तेंदुलकर कहा जाता है। मिताली राज के प्रशंसकों के बीच उनकी खेल प्रतिभा की वजह से उनकी खास पहचान है। वहीं, मिताली के जीवन को भारतीय उपमहाद्वीप में लड़कियों के लिए एक बड़ा प्रेरणा स्रोत भी माना जाता है। मिताली की लोकप्रियता को देखते हुए उनकी एक बायोपिक भी बन रही है जिसमे बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

मिताली राज के रिटायरमेंट की घोषणा से पहले उन्होंने लगभग 15 वर्षों तक भारतीय क्रिकेट टीम में अपना योगदान दिया। साल 1999 में 16 वर्ष की आयु में डेब्यू करने वाली मिताली 2022 में न्यूजीलैंड दौरे पर आईसीसी वीमेंस ओडीआई वर्ल्ड कप (ICC Women's ODI World Cup) के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी भी की। आज मिताली 39 वर्ष की हैं और खुद को एक्टिव रखने के लिए अपनी फिटनेस पर खास ध्यान देती हैं। इस लेख में इस ऑल-राउंडर खिलाड़ी के फिटनेस रूटीन से जुड़ी कुछ बातों के बारे में जान सकेंगे आप।

मिताली के लिए फिट रहना कितना महत्वपूर्ण

क्रिकेट में 15 वर्षों से अधिक समय तक टिके रहने के लिए मिताली ने खासी मेहनत की है। मिताली अपनी फिटनेस को अपने लम्बे और शानदार करियर का श्रेय देती हैं। मिताली ने कुछ समय पहले द हिंदू को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं उम्र के हर पड़ाव पर फिट रह सकी और मेरा फिटनेस लेवल मेंटेन कर सकी। इसमें रिकवरी और आराम के लिए पर्याप्त समय निकाल पाना मेरे लिए फायदेमंद साबित हुआ।  मिताली कहती हैं कि वह देश के लिए लम्बे समय तक खेलना चाहती थीं और उनकी फिटनेस ने इसमें उनकी काफी मदद की।

माता-पिता से मिली फिट रहने की प्रेरणा

दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज का कहना है कि, मुझे फिट रहने के लिए अपने आसपास के लोगों से खूब प्रेरणा मिली। इसमें मेरे माता-पिता की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। मिताली कहती हैं कि, मेरी मां जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है वे भी सुबह जल्दी उठती हैं और कसरत करती है। मिताली का कहना है कि जहां बड़े-बड़े फिटनेस फ्रीक्स और प्रोफेशनल खिलाड़ी भी अक्सर आलस करने लगते हैं वहीं, उनकी मां साइकिल चलाती हैं, योगाभ्यास करती हैं और यहां तक की वेट लिफ्टिंग  भी करती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source