... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
सुबह वर्कआउट के दौरान ये 4 गलतियां बिगाड़ सकती हैं आपका पोश्चर! जानें किस वर्कआउट में कौन सी गलती पड़ती है भारी
अगर आप फिटनेस फ्रीक हैं या फिर आपको जिम जाना पसंद है तो वर्कआउट आपके लिए किसी प्रार्थना से कम नहीं। फिट रहने के लिए कुछ लोग जिम जाकर वर्कआउट करना पसंद करते हैं तो कुछ लोग घर में ही रहकर वर्कआउट करते हैं। लेकिन क्या जानते हैं कि वर्कआउट करने के दौरान कुछ गलतियां आपके पोश्चर को खराब कर सकती हैं? जी हां, आपने बिल्कुल ठीक पढ़ा। सुबह या शाम, जिस भी वक्त आप वर्कआउट करते हैं और उस दौरान ये गलतियां करते हैं तो निश्चित तौर पर आप अपने शरीर को नुकसान पहुंचा रहे हैं। आइए जानते हैं किस वर्कआउट में कौन सी गलती आपके लिए भारी पड़ सकती है।
पैरों को मजबूत बनाने के लिए स्क्वाट्स करने की सलाह दी जाती है और इसे एक असरदार एक्सरसाइज के रूप में जाना जाता है। हालांकि इस एक्सरसाइज को करते वक्त बहुत से लोग अपने घुटनों को अंदर की तरफ मोड़ लेते हैं, जिसकी वजह से दबाव घुटनों पर पड़ने लगता है और चोट लगनी की संभावना बढ़ जाती है।
शरीर के ऊपरी हिस्से को फौलादी या मजबूत बनाने के लिए बेंच प्रेस सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज है। ये एक्सरसाइज न सिर्फ बाइसेप्स बल्कि ट्राइसेप्स, चेस्ट, बाजू और कमर को भी मजबूत बनाने का काम करती है। बेंच प्रेस के दौरान, जो गलती सबसे ज्यादा करते हैं वो ये लोग अपनी कोहनी को एक्सरसाइज करते वक्त ऊपर रखते हैं, यही वजह है कि कोहनी और कंधे पर दबाव के साथ-साथ खिंचाव पड़ने लगता है। खिंचाव के साथ-साथ चोट की भी संभावना बढ़ जाती है।
बेंच प्रेस शरीर के ऊपरी हिस्से को मजबूत बनाने का काम करती है तो लंज आपके शरीर के निचले हिस्से को मजबूत बनाती है। इस एक्सरसाइज में ग्लूट, क्वाड्स और हैमस्ट्रिंग मसल्स को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। लंज में अक्सर लोग छोटे-छोटे कदम लेते हैं जबकि आपको बड़े-बड़े कदम लेने की सलाह दी जाती है। आपकी इस गलती की वजह से घुटने पर और पैर के आगे वाले हिस्से पर ज्यादा दबाव पड़ता है। यही वजह है कि शरीर के नीचे के हिस्से की मांसपेशियों में तनावपैदा हो जाता है।
बहुत से लोगों को एक्सरसाइज के बाद बॉडी पेन की परेशानी हो जाती है, जिसे दूर करने के लिए स्ट्रेचिंग का सहारा लिया जाता है। अगर आप इंटेंस वर्कआउट या फिर कार्डियो कर रहे हैं तो उसके बाद स्ट्रेचिंग करनी चाहिए। स्ट्रेचिंग करने से वर्कआउट के बाद बॉडी में होने वाले दर्द को दूर करने में मदद मिलती है।