Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

5 ग़लतियां जो हम ऑलिव ऑयल खरीदते समय करते हैं !

क्या आप ऑलिव ऑयल को सही तरीके स्टोर करते हैं।

5 ग़लतियां जो हम ऑलिव ऑयल खरीदते समय करते हैं !
Olive oil imparts numerous benefits to the skin © Shutterstock

Written by Editorial Team |Updated : December 29, 2017 10:23 AM IST

एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल एंटीऑक्सिडेंट और दिल के लिए सेहतमंद फैट से भरपूर हेल्दी खाद्य पदार्थों में से एक है। हालांकि, इस तेल में खाना पकाने और इसे स्टोर करने से जुड़ी कुछ ग़लतियों के बारे में हम अक्सर करते हैं। जिनके बारे में बता रही हैं न्यूट्रिशनिस्ट उर्वशी साहनी।

1. आप स्टोव या चूल्हे के पास ऑलिव ऑयल की बोतल रखते हैं

चूल्हे या सीधे धूप की गर्मी से ऑलिव ऑयल को बचाना ज़रूरी है। गर्मी की वजह से एक्स्ट्रा वर्जिन ऑयल में मौजूद पॉलीफेनोल की मात्रा कम हो सकती है और इसका  स्वाद बिगड़ सकता है। तो अपने ऑलिव ऑयल को खिड़कियों या स्टोव के पास रखने की बजाय आलमारी या पेंट्री रैक में रखें।

Also Read

More News

2. तेज़ आंच पर ऑलिव ऑयल में खाना पकाना

उच्च तापमान पर एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल में खाना बनाने से न केवल एंटीऑक्सिडेंट नष्ट हो सकते है बल्कि स्वाद भी बदल सकता है। तो, हर तरह से, ऑलिव ऑलिव के में डीप फ्राइंग से बचें। इस तेल में केवल सब्ज़ियों और मछली को सॉटे करें।

3. आप ऑलिव ऑयल का रंग देखकर उसे खरीदते हैं

तेल का रंग केवल इस बात संकेत है जब अनाज कितने समय पहले काटा गया था और कब उससे तेल निकाला गया था। अच्छी क्वालिटी वाले ऑलिव ऑयल का रंग, हल्के, चटक हरा या सुनहरा पीला हो सकता है, इसलिए केवल हल्का या गाढ़ा रंग देखकर ऑलिव ऑयल ना खरीदें।4. प्लास्टिक या पारदर्शी बोतलों में रखे ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल।

4.प्लास्टिक या पारदर्शी बोतलों में रखे ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल।

ऑक्सीजन और धूप एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल के 2 सबसे बड़े दुश्मन हैं, इसीलिए आप कभी भी ऐसा तेल ना खरीदें जो प्लास्टिक या पारदर्शी कांच की में रखा हो। एक बार हवा और धूप के सम्पर्क में आने के कारण तेल खराब होना शुरु हो जाता है। तेल की क्वालिटी को बनाए रखने के लिए बेहतर है कि आप गहरे ब्राउन और गहरे हरे रंग वाली बोतलों में बंद ऑलिव ऑयल खरीदें।

5. आप ऑलिव ऑयल की बड़ी बोतलें खरीदते हैं

उस बड़ी बॉटल पर लिखे ऑफर के चक्कर में पड़कर उसे ना खरीदें। लोग बड़ी बॉटल खरीदकर सालभर इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ऐसा करना ठीक नहीं क्योंकि एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल केवल 2 वर्ष तक ही ठीक रहता है, इसलिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल उसी बोतल पर लिखी एक्सपायरी डेट के बाद ना करें।

Read this in English.

अनुवादक:Sadhana Tiwari

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्रस्रोत: Shutterstock Images

About the Author

... Read More