
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 22, 2021 8:40 PM IST
Mira Rajput Fitness And Diet Tips: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Sahid Kapoor) की पत्नी और सेलिब्रिटी मॉम मीरा राजपूत कपूर का फिटनेस के लिए जूनून और योग के लिए प्रेम जगजाहिर है। वह रेग्यूलर योगाभ्यास करती हैं। हालांकि, वह हेल्दी रहने के लिए योग के साथ-साथ वह अलग-अलग तरह की वर्कआउट करना पसंद करती हैं। हाल ही में मीरा राजपूत कपूर ने समाचार एजेंसी आईएएनएसलाइफ से अपने फिटनेस रूटीन और प्लान के बारे में बातें की। Mira Rajput Fitness And Diet Tips In Hindi)
इस इंटरव्यू में मीरा ने कहा कि, "योग के अलावा, मैं स्ट्रेंथ ट्रेनिंग (Strength Training), कार्डियो वर्कआउट (Cardio Workout) जैसे विभिन्न प्रकार के हाई-इंटेंसिटी वाले वर्कआउट (High-Intensity Workouts) भी करती हूं और मुझे नए फिटनेस फॉर्म भी पसंद हैं जो मुझे एक एक्टिव लाइफस्टाइल मेंटेन करने में मदद करते हैं।" (Mira Rajput Fitness Secrets)
View this post on Instagram
मीरा राजपूत कपूर यह भी कहती हैं कि उन्होंने योग की ओर रुख किया क्योंकि उन्होंने महसूस किया कि योग उनके शरीर के लिए सही है और खुद से जुड़ने में यह उनकी मदद भी करता है। जब मीरा राजपूत से फिटनेस के बारे में यह पूछा गया कि फिट बनने के लिए किस एक चीज को कम आंका जाता है तो, मीरा ने कहा कि, वह एक चीज है डायट। मीरा राजपूत ने कहा कि "मेरे अनुसार हेल्दी रहने के लिए लोग अक्सर जिस चीज की तरफ कम ध्यान देते हैं वह होती है उनकी डायट। लोग वर्कआउट को अधिक महत्व देते हैं जबकि, डायट को कम आंकते हैं। लेकिन, सही एक्सरसाइज के साथ-साथ हेल्दी डायट की अहमियत समझना ज़रूरी है।" (Mira Rajput Fitness And Diet Tips)
गौरतलब है कि मीरा राजपूत और शाहिद कपूर के 2 बच्चे भी हैं बेटी मीशा (Misha Kapoor) और बेटा जै़न (Zain) जिनकी परवरिश के साथ-साथ मीरा राजपूत अपनी फिटनेस का भी पूरा ख्याल रखती हैं। 2 बच्चों की मां और फिटनेस आइकन मानी जाने वाली मीरा का कहना है कि,"लोग अक्सर अपनी डायट की उपेक्षा करते हैं और सारा फोकस केवल एक्सरसाइज पर रखते हैं। जबकि, आपकी फिटनेस 70 फीसदी आपकी डायट पर निर्भर करती है और 30 फीसदी आपकी फिजिकल एक्टिविटीज़ पर।"
कितनी देर एक्सरसाइज करनी चाहिए और दिन में कितने घंटे जिम में बिताने चाहिए जैसे सवालों के जवाब में मीरा राजपूत यह कहती हैं, "मुझे लगता है कि एक चीज जो मुझे सबसे अधिक ज़रूरी लगती है वह यही है कि आप कितने घंटे की कसरत करते हैं। संख्या तब तक मायने नहीं रखती जब तक आप सही कसरत कर रहे हैं और वह आपके लिए असरदार साबित हो रही है या आपके शरीर को उससे नुकसान नहीं पहुंच रहा।" तभी वह कसरत आपके लिए सही कही जा सकती है।
(आईएएनएस)
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.