मीरा कपूर ने कहा, पोस्ट प्रेग्नेंसी योग के जरिए वजन कम करने के साथ ही शरीर को मजबूत और लचीला बनाने में मदद मिली

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर का कहना है कि उन्होंने योग की ओर रुख इसलिए किया, क्योंकि उन्होंने महसूस किया कि योग उनके शरीर को सुनने में मदद करता है और उन्हें खुद से जुड़ाव महसूस कराता है। 

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 13, 2021 9:32 AM IST

Mira Kapoor and Yoga Benefits: बॉलीवुड की कई सेलेब्रिटीज आज योग को काफी महत्व देने लगे हैं। योग ना सिर्फ आपको शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। बीमारियों से बचे रहना हो या फिर पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन कम करना हो, योग (Yoga Benefits) के जरिए सबकुछ संभव है। पोस्ट प्रेग्नेंसी योग के जरिए कई एक्स्ट्रेसेस जैसे करीना कपूर, नेहा धूपिया, शिल्पा शेट्टी आदि ने अपने बॉडी को मेंटेन किया है, वजन कम किया है। एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर (Mira Kapoor) भी योग के महत्व को जान चुकी हैं। मीरा का कहना है कि उन्होंने योग की ओर रुख इसलिए किया, क्योंकि उन्होंने महसूस किया कि योग उनके शरीर को सुनने में मदद करता है। उन्हें खुद से जुड़ाव महसूस कराता है। मीरा ने कहा कि मां बनने के बाद मेरी योग यात्रा शुरू हुई। योग के जरिए न सिर्फ मुझे वजन घटाने (Mira Kapoor Post pregnancy weight Loss) में मदद मिली, बल्कि इससे मुझे खुद को मजबूत करने, लचीला बनाने और अधिक जागरूक बनने में मदद मिली।

पोस्ट-प्रेग्नेंसी पीठ दर्द नहीं हुआ कम

मीरा कपूरने आगे कहा, 'गर्भावस्था के बाद मेरा पीठ दर्द (जो सभी ने कहा कि मेरी डिलीवरी के बाद जाएगा), कभी कम नहीं हुआ। मैंने हर तरह के उपचार किए। दिनचर्या बदलने की कोशिश की। मुझे अंदर से एहसास हुआ कि सही मायने में मुझे क्या चाहिए? मुझे 'स्वस्थ रहना, स्वस्थ महसूस करना' था। यह मेरे लिए वजन घटाने से कहीं अधिक था। उसके बाद मैंने योग की तरफ अपना रुख करने का फैसला किया।

योग के जरिए पीठ दर्द से मिली राहत

योग (Mira Kapoor and Yoga Benefits in Hindi) ने मेरे पुराने पीठ दर्दको ठीक कर दिया। पेट से संबंधित समस्याएं भी दूर हो गईं। हार्मोन को नियमित करने में योग के जरिए काफी मदद मिली। योग ने मेरे लिए अद्भुत काम किया है, इसलिए मैं सभी को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दूंगी। अक्सर मीरा अपने योग सत्र की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। फैंस को फिटनेस, ब्यूटी टिप्स भी देती हैं।

मीरा कहती हैं, 'मुझे लगता है कि मेरी पहली सीख यह है कि हर उम्र की महिलाओं को योग का अभ्यास करना जारी रखना चाहिए। तीव्रता अलग-अलग हो सकती है, लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि योग का अभ्यास लगातार किया जाना चाहिए। यही मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.