Flu Home Remedies: कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप भारत में दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। इस सप्ताह भी भारत में कोविड मामलों में बहुत अधिक उछाल देखा गया। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने बरसात के मौसम में कोविड-19 के खतरे से खुद को सुरक्षित रहने की अपील की है। जैसा कि बारिश का मौसम आते ही फ्लू की समस्या बढ़ जाती है। लेकिन इस बरसात में फ्लू की समस्या कोविड-19 का खतरा साथ लेकर आ सकती है। दरअसल फ्लू कोविड इंफेक्शन के प्रमुख लक्षणों में से है। इसीलिए इस समस्या को नज़रअंदाज़ करना खतरनाक साबित हो सकता है।