Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
फिटनेस फ्रीक मिलिंद सोमन का मानना है कि अगर आप अपने फिटनेस रूटीन को स्किप करने के लिए बहाने बनाते हैं तो आप बिल्कुल गलत करते हैं। 50 साल की उम्र पार कर चुके मॉडल और फिटनेस फ्रीक मिलिंद का फिटनेस गोल कल या किसी और दिन पर निर्भर नहीं करता है बल्कि वो आज में विश्वास करने वाले व्यक्ति हैं। मिलिंद हाई इंटेसिंटी वर्कआउट और दौड़ने में विश्वास रखते हैं और अपने फैंस को अपने वर्कआउट को गंभीरता से लेने के लिए प्रेरित करते हैं।
मिलिंद सोमन अविश्वसनीय चीजों को करने में विश्वास रखते हैं। कुछ हफ्ते पहले मिलिंद ने मुंबई से दिल्ली का रास्ता तय किया था ताकि टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल वैकल्पिक परिवहन उपायों की तलाश की जा सके। इस पहल के माध्यम से मिलिंद ने वाहनों से जुड़ी समस्याओं को हल करने की कोशिश की थी, जो वायु प्रदूषण का कारण होते हैं।
View this post on Instagram
मिलिंद अपने घर के बगीचे को अपने फिटनेस जोन में बदलने से लेकर अपनी आने वाली फिल्म के सेट पर तमिलनाडु की गर्मी में दीवार पर चढ़ने और पुशअप्स करने तक सब कुछ कर सकते हैं। मिलिंद, इस समय अपने शूटिंग शेड्यूल के लिए तमिलनाडु में हैं, जहां वह अपने काम और फिटनेस का मजा ले रहे हैं। अभी एक दिन पहले ही मिलिंद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दिखा रहे हैं कि उनका लंच टाइम कैसा दिखता है।
मिलिंद को लंच से पहले 50 पुशअप्स करना पसंद हैं, जो उनके सामान्य फिटनेस रूटीन का हिस्सा है। मुदुमलाई हिल्स में फिल्म की शूटिंग कर रहे मिलिंद दोपहर के भोजन से पहले ब्रेक लेते हैं और 50 पुशअप्स करते हैं। उसके बाद वह एक प्लेट में चावल, सांभर और सब्जियों को शामिल करते हैं। मिलिंद ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "खूबसूरत मुदुमलाई की पहाड़ियों में शूटिंग का आखिरी दिन! लंच से पहले हमेशा की तरह 50 पुशअप्स।" देखिए।
1-पुशअप्स आपके शरीर के ऊपरी हिस्से को ताकतवर बनाती है, खासकर ट्राइसेप्स, पेक्टोरल मसल्स और शोल्डर्स को बनाने में।
2-पुशअप्स पेट की मांसपेशियों के साथ-साथ शरीर के निचले हस्से और कोर मांसपेशियों को मजबूत करने में भी मदद करते हैं।
3-यह फिजिकल स्ट्रेंथ और ऊर्जा को बढ़ाने में भी मदद करता है।