Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Milind Soman Fitness Video : फिट रहने के लिए आप क्या करते हैं? बहुत से लोग, जिम जाते होंगे तो बहुत से लोग घर पर रहकर ही डंबल या पुल-अप्स या फिर पुश अप्स करते होंगे। लेकिन फिट रहने के लिए कितने पुल अप्स या फिर पुश अप्स जरूरी हैं, इस बात का अंदाजा किसी को नहीं है। अगर आप भी कोई फिटनेस रूटीन शुरू करने जा रहे हैं या फिर फिट रहने के लिए कोई आसान तरीका ढूंढ रहे हैं तो मिलिंद सोमन का ये तरीका आपकी मदद कर सकता है। दरअसल मिलिंद सोमन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिट रहने के लिए एक रूटीन शेयर किया है। आइए जानते हैं कौन सा है ये रूटीन।
View this post on Instagram
किसी भी फिटनेस रूटीन को शुरू करने से पहले आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप जिस फिटनेस रूटीनको शुरू कर रहे हैं उससे आपको चोट भी लग सकती है और कुछ स्थायी स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। मिलिंद सोमन भी इस बात का बखूबी ख्याल रखते हैं।
फिटनेस फ्रीक मिलिंद सोमन आमतौर पर कभी भी अपनी रोजाना की एक्सरसाइज को मिस नहीं करते हैं। मिलिंद कई सालों से एक्सरसाइज कर रहे हैं, जिसमें शामिल हैंः
1-पुश अप्स
2-पुल अप्स
3-योगा रूटीन
4-दौड़
57 साल के मिलिंद ने इंस्टाग्राम पर अपना ये वीडियो को शेयर करते हुए अपने प्रशंसकों को भी फिटनेस रूटीन फॉलो करने की सलाह दी है। मिलिंद अक्सर फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। ये रूटीन उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है, जो बहुत ज्यादा ट्रेवलिंग करते हैं।
मिलिंद का कहना है कि दिन में 15 पुल अप्स आपके लिए पर्याप्त हैं, जो आपको फिट रख सकते हैं। मिलिंद का कहना है कि बहुत से लोग ये सोचते हैं कि घंटों-घंटों जिम में जाकर वर्कआउट करने से ही फिटनेस प्राप्त हो सकती है लेकिन सबसे जरूरी बात ये है कि आपको अपन लक्ष्य के प्रति स्पष्ट होने की जरूरत है। उसके लिए आप जो चाहें वो कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि मेरे लिए फिटनेस को आप एक हद तक बरकरार रख सकते हैं, जिसके लिए आपको 15 से 20 मिनट तक अलग-अलग शारीरिक गतिविधियों को करने की जरूरत है, जो कि एक दिन के लिए बहुत है।
पुल-अप्स करनेके लिए आपको जरूरत होगी एक सपोर्ट बार की, जो कि मिलिंद ने शेयर वीडियो में भी करके दिखाया है। अपने दोनों हाथ बार पर रखें और धीरे-धीरे अपने शरीर को उठाएं। अपने सिर और कंधे को बार से ऊंचा ले जाने की कोशिश करें। इसके बाद शरीर को धीरे-धीरे नीचे लेकर आएं और इस बात का ख्याल रखें कि आपके पैर जमीन पर न छुएं।