फिटनेस गुरु मिकी मेहता से जानें प्लैंक करने का सही तरीका!

प्लैंक करते समय किस तरह की गलतियां नहीं करनी चाहिए?

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : September 12, 2018 10:37 AM IST

प्लैकिंग को वेट लॉस के लिए एक लोकप्रिय एक्सरसाइज के तौर पर देखा जाता है। साथ ही मसल्स को मजबूत बनाने और स्ट्रेस कम करने में मदद मिलती है। इसे करना बहुत आसान होता है और आप इसे कहीं भी कर सकते है। हेल्थ गुरु मिकी मेहता ने बताया है कि प्लैंक करते समय किस तरह की गलतियां नहीं करनी चाहिए।

ऐसे करें प्लैंक?

  • सबसे पहले पुशअप पोजीशन में आ जायें। अब इस पोजीशन में शरीर का भार हथेलियों की बजाय अपनी बांहों पर रखें। इस पोजीशन में आपकी बॉडी सिर से लेकर पाँव तक एक सीध में होनी चाहिए। मिकी मेहता कहते हैं कि इस एक्सरसाइज को करने से शरीर की मजबूती और फोकस करने की क्षमता बढ़ती है। आप प्लैंक में थोड़ा बदलाव भी ला सकते हैं जैसे कि आप हिप्स को उठाकर या भुजंगासन पोजीशन में भी इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं।  शुरुवात में यह एक्सरसाइज किसी फिटनेस ट्रेनर की देखरेख में ही करें।
  • अगर आप प्लैंक करते समय शरीर का सारा भार हाथों पर रखते हैं और पेट का जरा भी इस्तेमाल नहीं करते हैं तो इससे हाथ बुरी तरह थक जाते हैं। ऐसी अवस्था में आप आराम पाने के लिए अपनी पीठ मोड़ने लगते हैं जिससे बेवजह स्पाइन पर अतिरिक्त दवाब बढ़ जाता है और स्पाइन में दर्द होने लगता है।
  •  जब आपके पेट और बांहों की मांसपेशियां थक जाती हैं तो ऐसे में आप हिप्स को थोड़ा नीचे की तरफ झुकाने लगते हैं। ऐसा करने से शरीर के बाकि मसल्स में तनाव कम हो जाता है लेकिन फिर इससे आपको कोई फायदा नहीं पहुंचता है। उल्टा इससे आपके लोवर बैक में दर्द होने लगता है।
  • कई बार लोग इस पोजीशन में अपने सिर को बहुत ज्यादा पीछे की तरफ उठा लेते हैं जिससे उनकी गर्दन पर अतिरिक्त दवाब पड़ने लगता है और फिर गर्दन और आस पास की मांसपेशियों में दर्द होने लगता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source