घर में ऐसे बनाएं हेल्दी बोन ब्रॉथ!

सर्दियों के इस मौसम के लिए बेहतरीन होता है गरमा-गरम bone broth !

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : December 14, 2017 1:31 PM IST

अगर आप स्वस्थ भोजन और हेल्दी लाइफ के बारे में सोचते हैं तो आपने बोन ब्रॉथ (bone broth) या हड्डियों का शोरबा ज़रूर चखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बोन ब्रॉथ एक हेल्दी भोजन क्यों माना जाता है? यहां हम आपके लिए लिख रहे हैं बोन ब्रॉथ के शक्तिशाली और सेहतमंद फायदे। बोन ब्रॉथ प्रोटीन से भरपूर होता है और आपकी मांसपेशियों को स्वस्थ बनाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, यह पाचन के कार्य में सहायता कर सकता है, आपके पेट की सेहत को बेहतर बना सकता है और आपकी रोगप्रतिरोधक प्रणाली को भी मजबूत कर सकता है। इसलिए आप चाहें तो आप बोन ब्रॉथ के लिए अपने पसंदीदा रेस्तरां में जा सकते हैं। साथ ही उर्वशी साहनी आपको बता रही हैं बोन ब्रॉथ बनाने का सबसे आसान तरीका जो आप घर पर आज़मा सकते हैं।

इन चीज़ों की पड़ेगी ज़रूरत: बोन ब्रॉथ तैयार करने के लिए, आपको जानवर की गर्दन, जोड़ों और पसलियों का उपयोग करना होगा। तो बस एक भुने हुए मुर्गे के बचे हुए हिस्सों को फ्रिज़र में रख दें और बोन ब्रॉथ तैयार करने के लिए इसका इस्तेमाल करें।

हड्डियों को भुन लें: एक बार जब आपने हड्डियां जमा कर लीं, तो उन्हें लगभग 400 डिग्री पर कुछ मिनट के लिए भुनें। हड्डियों को 5 से 10 मिनट तक रोस्ट करने या भूनने से शोरबे की लज्जत और पोषण दोनों बढ़ जाएगा।

पकाएं: इसके बाद थोड़ा पानी मिलाकर इसे स्लो कुकर में पकाएं और कवर जोड़ें। आप शोरबा के स्वाद को बढ़ाने के लिए गाजर, अजवाइन, प्याज, सूखी पार्सली और पूरे लौंग जैसी कुछ सब्जियां और मसाले भी मिला सकते हैं। कुकर में इसे 12 मिनट के लिए पकाएं। बोन ब्रॉथ साधारण स्टॉक से अधिक मोटा होना चाहिए। अगर आपके पास स्लो कुकर न हो, तो आप पानी मिलाकर इसे 5-6 सीटी होने तक प्रेशर कुकर में पका सकते हैं। अब उतारकर इसे ठंडा करें और  थोड़ा नमक मिलाकर 2-3 सीटी तक और पकाएं।

फिर कुछ नमक और काली मिर्च के साथ सजाकर इसे गरम-गरम परोस सकते हैं!

Read This in English.

अनुवादक: Sadhana Tiwari.

चित्रस्रोत:Shutterstock Images.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source