... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : May 7, 2020 4:09 PM IST
Men's Health Tips: अपने पौरुष क्षमता का चाहते हैं विकास, तो अपनाएं ये हेल्थ टिप्स
Men's Health Tips: महिलाएं आज के दौर में किसी से पीछे नहीं हैं, लेकिन फिर भी भारतीय समाज में पुरुषों की लाइफस्टाइल महिलाओं की तुलना में काफी ज्यादा भागदौड़ वाली होती है। महिलाओं की तुलना में पुरुषों पर अधिक जिम्मेदारी भी होती है। उन्हें घर और बाहर की चीजों को बैलेंस करके चलना होता है, जो काफी मुश्किल भरा होता है। खासतौर पर ऐसे पुरुष जो अपने परिवार से दूर रहते हैं, उन्हें अपनी जिंदगी में ज्यादा चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस कारण पुरुष अपने स्वास्थ पर अधिक ध्यान नहीं दे पाते हैं। इसके साथ-साथ पुरुषों की कुछ गलत आदत और लाइफस्टाइल के कारण उनकी सेहत खराब होती है। ऐसे में पुरुष को अपने स्वास्थ का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी होता है। अगर आप खुद को फिट रखना चाहते हैं, तो दिए हेल्थ टिप्स को (Men's Health Tips) जरूर फॉलो करें।
एक्सपर्ट के अनुसार, वे व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहते हैं, तो सुबह उठते हैं। यदि आपको देर से उठने की आदत है, तो इसे बदल लें। देर से उठने से स्वास्थ पर बुरा असर पड़ता है। इसके कारण कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।
अधिकतर खाने में तेल का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप अपने खाने में सही तेल का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो इससे सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए हमेशा कोशिश करें कि उच्च क्वालिटी वाले तेल का इस्तेमाल करें।
सेहतमंद रहने के लिए कभी भी सुबह का नाश्ता ना छोड़ें। दोपहर में खाना समय पर खाएं। रात में कोशिश करें कि 8 बजे से पहले डिनर कर लें। डिनर हमेशा हल्का करें। इसके साथ ही सोने से पहले एक ग्लास हल्दी वाला दूध जरूर पीएं।
बिना एक्सरसाइज के खुद को फिट रखना सिर्फ एक कल्पना है। इसलिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करने की कोशिश करें। एक्सरसाइज ना करने से मोटापा बढ़ता है। मोटापे के कारण पुरूषों की यौन क्षमता प्रभावित होती है। यदि आप एक्सरसाइज करने के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं, तो कहीं भी आने-जाने के लिए पैदल चलें। इसके साथ ही ऑफिस या घर में सीढि़यों का इस्तेमाल करें।
परिवार से दूर रहने वाले पुरुष ज्यादातर जंक फूड्स खाते हैं। जंकफूड्स खाने से पुरुष के स्वास्थ पर बुरा असर पड़ता है। अत्यधिक जंक फूड्स का सेवन करने से शुक्राणुओं की गुणवत्ता में गिरावट आती है। इसके बदले आप नाश्ते में अंकुरित अनाज, दो केले और जूस का सेवन करें।
अधिक पैकिंग फूड्सा का ना करें सेवन। ऐसे फूड्स में मेटल्स का उपयोग अधिक किया जाता है, जो पुरुषों के लिए स्वास्थ के लिए अच्छा नहीं माना जाता।
पुरुष महिलाओं की तुलना में अधिक धूम्रपान करते हैं। धूम्रपान सभी के सेहत के लिए जानलेवा साबित होता है। इसलिए धूम्रपान का सेवन करने से बचें।
घर पर या फिर ऑफिस में लैपटॉप को जांघ पर रखकर काम करने की आदत आपको हैं, तो इसे तुरंत बदल लें। कई रिसर्च में इस बात को साबित किया जा चुका है कि इससे पौरुष क्षमता पर नकारात्मक असर पड़ता है। आप अपनी इस आदत से नपुंसक भी बन सकते हैं।
Home Remedies for Liver: कोरोना वायरस से लिवर होता है खराब, इन घरेलू नुस्खों से रखें ख्याल
कोरोना के उपचार के लिए अश्वगंधा का होगा क्लीनिकल ट्रायल, जानें इसके कई फायदे
सेहत के लिए बहुत ही जरूरी है जिंक, इन खाने की चीजों से कर सकते हैं पूर्ति