पुरानी अंडरवियर बदलकर नई अंडरवियर कब खरीदनी चाहिए ? अंडरवियर धोने का सही तरीका क्या हैं ? अंडरवियर के बारे में ऐसे कई सवालों के जवाब दिए हैं भारत के नए अंडरवियर ब्रांड 'एक्स वाय एक्स एक्स' के फाउंडर योगेश काबरा | इन टिप्स को फॉलो अंडरवियर संबंधी कई परेशानियां तो ज़रूर कम होंगी।
पुरुष अपने अंडरवियर तब तक पहनते हैं जब तक उसमें छेद न हो जाये और कुछ लोग तो पूरी तरह फटने तक नई खरीदते ही नहीं | एक्सपर्ट कहते हैं की, अंडरवियर 25 बार धोने के बाद बदलनी चाहिये | क्योंकि फिर अंडरवियर से मॉश्चर कम हो जाता हैं जो आपके सेहत के लिये नुकसानकारक हो सकती हैं |
अंडरवियर के साइज़ और कट पर क्यों ध्यान देना हैं जरूरी ?
अंडरवियर की साइज एक सेहत के बारे में देखा जाए तो एक जरूरी बात हैं ! इसे खरीदते वक्त आपको जो कम्फर्टेब्ल साइज़ लगे वही ख़रीदे नहीं तो फट सकती हैं | अच्छी क्वालिटी के अंडरवियर के स्ट्रेचबिलिटी का मार्जिन 20 से 30 तक होती हैं और दोनों में से कोई भी पॉइंट तक आपको फिट हो सकती हैं साइज की तरह कट भी एक जरूरी हैं जो पुरुषों को कम्फर्ट के हिसाब से खरीदनी चाहिये | ज्यादातर भारत में बड़े उम्र के पुरुष कट्स अंडरवियर के बजाए ट्रंक्स अंडरवियर खरीदते हैं | कुछ पुरुषों के पेनिस के आसपास के बाल बहुत ज्यादा होते हैं और ट्रंक्स अंडरवियर की वजह से ज्यादा एरिया मिलता हैं | ब्रीफ या कट्स के अंडरवियर पहनने से फॉर्मल ट्रॉउज़र में पीछे से शेप की वजह से दिख जाते हैं | इसी वजह से कई पुरुष कट्स अंडरवियर पहनना पसंद नहीं करते|
बॉक्सर या ट्रंक्स कौन-सी अंडरवियर पुरुष ज्यादातर पसंद करते हैं ?
कुछ भारतीय यही गलती करते हैं और ट्रंक्स के बजाए बॉक्सर इस्तेमाल करते हैं | ऐसा करना आपके सेहत के लिये गलत हैं | बॉक्सर अंडरवियर पूरे दिन नहीं पहनना चाहिए | बॉक्सर पहनने से रिलैक्स लगता हैं , इसलिये इसे सोते वक्त पहनना चाहिए | इसे ज्यादातर 10 घंटे तक पहनना चाहिये | नोट : बॉक्सर जिम करते वक्त और अपने इनरवेअर पर बिलकुल ना पहने |
अंडरवियर खरीदते वक्त उसमे कौन-सा मटेरियल देखना जरुरी हैं ?
भारत के बाजार में अंडरवियर के मटेरियल के लिये ज्यादा चॉइस नहीं होते हैं | मगर अंडरवियर खरीदते वक्त एलेस्टैन 10 प्रतीशत होनी चाहिये | किसी अंडरवियर में एलेस्टैन नहीं हो तो वो न ख़रीदे |
अंडरवियर धोते समय ये बातें जरूर याद रखिये |
अंडरवियर हमेशा गुनगुने गर्म पानी और कम असर के पाउडर में धोकर सुखाए | अपनी अंडरवियर खुली जगह सुखाए | धोने के बाद तुरंत धूप में न सुखाए और इस्त्री न करे | इससे आपके अंडरवियर के फेब्रिक को नुकसान पहुँच सकता है | इसे धोते समय बाकी कपड़ों के साथ न धोएं |
अंडरवियर इस्तेमाल करते वक्त ये हैजिन टिप्स जरूर फॉलो करे |
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.