Men vs Women: वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज कब करें? जानें पुरुषों और महिलाओं के लिए वेट लॉस वर्कआउट का सही समय

एक्सरसाइज करने का सही समय: वजन घटाने के लिए अक्सर लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में पुरुषों और महिलाओं के लिए जरूरी ये है कि आप वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज का सही समय चुनें।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Published : June 1, 2022 12:50 PM IST

वेट लॉस (weight loss in hindi) के लिए लोग क्या नहीं करते। कभी डाइट बदलते हैं, कभी फास्ट करते हैं तो कभी भारी भरकम एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन फिर भी कई बार हम पाते हैं कि हमारा वजन कम नहीं हो पाता। ऐसी स्थिति में आपको ये चेक करना चाहिए कि क्या आप सही समय से एक्सरसाइज कर रहे हैं। दरअसल, एक्सरसाइज करने का सही समय वेट लॉस के लिए बहुत मायने रखता है। साथ ही महिलाओं और पुरुषों के लिए एक्सरसाइज करने का समय अलग-अलग होता है। फ्रंटियर्स इन साइकोलॉजी पत्रिका (Frontiers in Psychology) में प्रकाशित एक शोध में पाया गया है कि महिलाओं को वसा कम करने के लिए सुबह व्यायाम करना चाहिए और पुरुषों को शाम को एक्सराइज करना चाहिए।

Men vs Women: पुरुषों और महिलाओं के लिए वेट लॉस एक्सरसाइज का सही समय-Best time to exercise for weight loss

1. पुरुष शाम में करें वेट लॉस एक्सरसाइज - Best time to exercise for weight loss in Men

फ्रंटियर्स इन साइकोलॉजी पत्रिका में बताया गया है कि पुरुष और महिला दोनों का मेटाबोलिज्म अलग-अलग होता है। साथ ही हार्मोनल गतिविधियों के कारण दोनों का हार्मोनल हेल्थ मेटाबोलिक रेट को भी प्रभावित करता है। इसलिए पुरुषों को रात में वर्कआउट करने से ज्यादा फायदा होता है। इसके अलावा पुरुषों के ब्लड प्रेशर, खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर और वसा जलाने की उनकी क्षमता सभी को शाम के व्यायाम से अधिक लाभ होता है।

इसके अलावा शाम को वेट लॉस एक्सरसाइज करने से नींद बेहतर होती, पुरुषों में दिन भर का थकान खत्म होता है और वे स्ट्रेस फ्री महसूस करते हैं। इसलिए जो पुरुष वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज कर रहे हैं उन्हें सुबह कि बजाय शाम को एक्सरसाइज करना चाहिए।

2. महिलाएं सुबह करें वेट लॉस एक्सरसाइज-Best time to exercise for weight loss in Women

महिलाओं में बैली फैट सबसे ज्यादा होता है क्योंकि एब्डोमिनल मांसपेशियों में फैट बहुत जल्दी जमा होने लगता है। ऐसी स्थिति में महिलाओं को सुबह खाली पेट एक्सरसाइज करना चाहिए जो कि फैट बर्न करने में मदद करता है। ये पेट की चर्बी कम के साथ शरीर के आंतरिक अंगों की चर्बी को भी कम करता है। इसके अलावा ये महिलाओं के पेट और हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। ये रक्त वाहिकाओं की कठोरता में कमी के लाता है और ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है। साथ ही .ये महिलाओं के शरीर के ऊपरी हिस्से की ताकत और शक्ति बेहतर होती है जब उन्हें वजन उठाने के लिए कहा जाता है।

इसलिए अगर महिलाएं फैट बर्न करना चाहती हैं तो उनके लिए सुबह व्यायाम करना बेहतर हो सकता है, जबकि पुरुषों को रात में वर्कआउट करने से ज्यादा फायदा होता है। इसलिए महिला और पुरुष इस हिसाब से अपना वेट लॉस वर्कआउट टाइमिंग चुनें और खुश रहें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source