• हिंदी

बॉडी को शेप में रखना है तो रोज करें हनुमानासन, जानें इसके अन्य फायदे

बॉडी को शेप में रखना है तो रोज करें हनुमानासन, जानें इसके अन्य फायदे
हनुमानासन की शुरुआत करने वालों के लिए टिप्स। © Shutterstock.

हनुमानासन एक ऐसा आसन है, जो खासकर महिलाओं के लिए बहुत लाभदायक होता है। इससे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। कमर शेप में आती है। इससे आपका शरीर आकर्षक लगता है।

Written by Anshumala |Published : March 11, 2019 10:12 AM IST

आज हर व्यक्ति किसी न किसी शारीरिक समस्या और मानसिक तनाव से परेशान है। इसकी मुख्य वजह असंतुलित दिनचर्या और अनियमित खानपान है। साथ ही लोग व्यायाम और योग भी अपनी दिनचर्या में शामिल नहीं करते हैं। कई रोगों का इलाज आप योग के जरिए कर सकते हैं। हनुमानासन एक ऐसा आसन है, जो खासकर महिलाओं के लिए बहुत लाभदायक होता है। इससे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। कमर शेप में आती है। इससे आपका शरीर आकर्षक लगता है। अगर आप ऐसा चाहते हैं, तो आप हनुमानासन को नियमित रूप से करें।

माइग्रेन के दर्द से हैं परेशान ? पान मुद्रा का नियमित अभ्यास करने से होगा लाभ

यूं करें हनुमानासन 

Also Read

More News

सबसे पहले जमीन पर चटाई बिछाकर खड़े हो जाएं। अब अपने दोनों पैरों को घुटनों से मोड़कर नीचे बैठ जाएं। अपने दोनों घुटनों को सामने फर्श पर टिका लें तथा पंजों पर बैठ जाएं। अब अपने बाएं पैर को धीरे-धीरे करके पीछे की तरफ और दाएं पैर को आगे की तरफ ले जाएंं। आसन के प्रारम्भ में जितना हो सके उतने ही पैरों को फैलाने का प्रयास करें। इसको शुरुआत में आप अपने शरीर का संतुलन बनाएं रखने के लिए अपनी हथेलियों का प्रयोग भी कर सकते हैं। अपने दोनों पैरों को इतना फैला दें, जिससे आपके कूल्हे जमीन से लग जाएं। आसन की ऐसी स्थिति में आने के बाद अपने हाथों को प्रार्थना की मुद्रा में आगे की तरफ रखें ओर 2 मिनट तक इस अवस्था में बने रहें। इसके बाद अपने बाएं पैर को आगे की तरफ करें और अपने दाएं पैर को पीछे ले जाएं। आप इस आसन को दोनों पैरों से बदल कर करें और साथ में दोनों पैरों से दो-दो बार करें।

लो ब्लडप्रेशर से हैं परेशान ? करें अग्नि शक्ति मुद्रा, होंगे कई लाभ

इसके फायदे

- इस आसन को करने से शरीर आकर्षक बनता है।

- इसका लगातार अभ्यास करने से नाभि के निचले हिस्से की हड्डियां लचीली होती हैं।

- साइटिका और नर्वस सिस्टम का दर्द हमेशा के लिए समाप्त हो जाता है। हाथ-पैरों के स्नायु भी शक्तिशाली बनते हैं।

- कमर पतली होती है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

डायबिटीज कम करना हो या आंखों की रोशनी बढ़ानी हो, इस मुद्रा को करने से होगा लाभ

- नियमित अभ्यास से स्त्रियों के सभी रोग जैसे कि मासिक धर्म संबंधी व रक्त स्त्राव दूर हो जाते हैं।

- एक इंटेस स्ट्रेच होने के नाते, यह आसन तनाव को मुक्त रखने में मदद करता है।

इसे करने के दौरान बरतें कुछ सावधानियां

यह आसन थोड़ा कठिन होता है, इसलिए आप सबसे पहले यह बात ध्यान में रखें कि शुरुआत में आपको उतने ही पैरों को फैलाना चाहिए, जितना की संभव हो सके। साथ में इस आसन को धीरे-धीरे पूरा करने की कोशिश करें। इसे आप किसी योग शिक्षक की देख-रेख में करें। इस आसन को महिलाओंं को जरूर करना चाहिए, क्योंंकि इसे करने से वो उन परेशानियों से छुटकारा पा सकती हैं, जिनसे वो अक्सर ही परेशान रहती हैं।