कौन-सा अंडरवियर इस्तेमाल करना हैं सही?

ब्रीफ, ट्रंक्स या बॉक्सर ? आपके सेहत के अनुसार कौन-सा अंडरवियर हैं सही!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : November 3, 2017 6:28 PM IST

ज्यादातर पुरुष एक ही स्टाइल, साइज और फिटिंग पर टिके रहते हैं | कुछ अलग-अलग टाइप के अंडरवियर पहनने के बारे में क्यों नहीं सोचते। आपके शरीर के कौन-सा अंडरवियर सही हैं क्या आपको पता हैं ? आपके ऐसे ही सवालों के जवाब दिए हैं  भारत के इनरवेअर ब्रांड एक्स वाय एक्स एक्स के संस्थापक योगेश काबरा | योगेशजी ने सलाह दी हैं की आपको कौन-सा टाइप पहनना चाहिये |

ब्रीफ

इस टाइप के अंडरवियर आमतौर पर सभी इस्तेमाल करते हैं | ज्यादातर लड़के इसका स्टैण्डर्ड स्टाइल खरीदते हैं | लेकिन स्पोर्ट्स खेलते वक्त इस्तेमाल करने के लिए सही चुनाव हैं | फॉर्मल्स कपड़ों पहनने पर इसका इस्तेमाल न ही  करे तो अच्छा है | इससे आपके शरीर का प्राइवेट पार्ट्स छिपता हैं, मगर ये जांघ को ढक नहीं कर पाता हैं | टाइट पेंट्स के साथ इसे बिल्कुल न पहने | इसके 3 साइज आते हैं : हाई, मिडियम और लो | पैन्ट्स के टाइप के अनुसार आप इसका चुनाव कर सकते हैं |

ट्रंक्स

ये टाइप ज्यादा मशहूर हो रहा हैं | ब्रीफ और बॉक्सर के गुण को मिलाकर इसे बनाया गया हैं | इसके स्क्वेअर साइज और शार्ट लेग्स के कारण लोग इसको पसंद कर रहे हैं | अगर आप बॉक्सर इस्तेमाल करते हैं तो कुछ नया इस्तेमाल करने के लिये ये सही विकल्प हैं| ये दुबले-पतले लोगों के लिए सही पर्याय हैं | आप इसे फॉर्मल्स और कैज़ुअल दोनों कपड़ों के साथ पहन सकते हैं |

बॉक्सर

ये टाइप फिटिंग स्टाइल के मामले में थोड़ा पीछे हैं | इस अंडरवियर में हवा आसानी से पास हो सकती हैं | इसका पहला स्टाइल बैगी या पतले लोगों के लिए फिट बैठने वाला था | जब आपको जल्दी हो तो इसे आप आसानी से निकाल सकते है | इसे आप रात में पहन सकते हैं | मगर इसे ट्रॉउज़र के साथ मत पहनें |

Read this in English.

अनुवादक: Sushantdeep Sagvekar

चित्र स्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source