• हिंदी

जूही चावला और नीतू चंद्रा ने शेयर की मेडिटेशन की तस्वीरें, जानें कैसे मेडिटेशन इन्हें रखता है तन-मन से स्वस्थ

जूही चावला और नीतू चंद्रा ने शेयर की मेडिटेशन की तस्वीरें, जानें कैसे मेडिटेशन इन्हें रखता है तन-मन से स्वस्थ
मेडिटेशन करती नजर आईं एक्ट्रेस नीतू चंद्रा और जूही चावला। आप भी जानें, मेडिटेशन के स्वास्थ्य लाभ। © Shutterstock.

तनाव, चिंता, डिप्रेशन आज लोगों को चैन से जीने नहीं दे रहा है। ऐसे में मेडिटेशन करना आपको मेंटली फिट रखता है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी काम से ब्रेक लेकर तन-मन को शांति देने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेती हैं। एक्ट्रेस नीतू चंद्रा और जूही चावला ने भी मेडिटेशन करते हुए अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जानें, मेडिटेशन के क्या-क्या लाभ होते हैं।

Written by Anshumala |Updated : September 27, 2019 12:39 PM IST

आज की इस व्यस्त जीवनशैली में किसी के पास भी खुद के लिए दो मिनट का समय नहीं है कि वो मन-मस्तिष्क की शांति पाने के लिए थोड़ा ध्यान (मेडिटेशन) कर लें। यदि आप मेडिटेशन (Meditation benefits) के लिए 15 मिनट का भी समय निकालते हैं, तो आप शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। तनाव, चिंता, डिप्रेशन आज लोगों को चैन से जीने नहीं दे रहा है। ऐसे में मेडिटेशन करना आपको मेंटली फिट रखता है। यदि हम बात करें बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की तो वो भी मेडिटेशन (Meditation benefits), योग को काफी महत्व देने लगे हैं। अक्सर योग या मेडिटेशन (health benefits of meditation) करते अपनी वीडियोज, फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस नीतू चंद्रा और जूही चावला ने भी मेडिटेशन करते हुए अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

संगीत के साथ करें मेडिटेशन, सेहत को होंगे ये 4 लाभ

मेडिटेशन करती नजर आईं नीतू चंद्रा

हिंदी फिल्म गरम मसाला, ट्रैफिक सिग्नल आदि में काम कर चुकीं नीतू ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है, '' मैं अक्सर अपने काम और वेट ट्रेनिंग से ब्रेक लेकर मेडिटेशन और योग के जरिए खुद के साथ समय बिताना पसंद करती हूं।''

Also Read

More News

जूही चावला ने भी मेडिटेशन के पोज में अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा है,  ''मन तो पागल है, जब तुम मन के पार जाओगे, तभी ध्यान होगा।''

View this post on Instagram

Mind is madness, only when you go beyond the mind, there will be meditation - Sadhguru 😇🧘☀️

A post shared by Juhi Chawla (@iamjuhichawla) on

हर कोई कर सकता है मेडिटेशन

मेडिटेशन हेल्दी तन-मन पाने की प्राचीन पद्धति है। आज पूरी दुनिया में इसे लोग अपना रहे हैं। तनाव हो या अवसाद, प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करना हो या ग्लोइंग स्किन पाना हो, हर तरह से मेडिटेशन आपको लाभ ही पहुंचाता है। ध्यान से तन और मन दोनों क्रियाशील बनते हैं। बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी मेडिटेशन करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इसका पॉजिटिव असर बच्चों पर भी होता है। सर्दियों में बच्‍चों को मेडिटेशन जरूर करना चाहिए, क्योंकि इसके कई लाभ होते हैं। मेडिटेशन करने से बच्चों का चंचल मन शांत होता है। तनाव रहित होकर वो पढ़ाई कर सकते हैं। परीक्षा के समय बच्चों को 10 मिनट जरूर ध्यान लगाना चाहिए। गुस्सा करता है या चिड़चिड़ा है, तो उसे जरूर मेडिटेशन करने को कहें। इससे वह अपने गुस्से पर काबू आसानी से पा सकेगा।

करें चॉकलेट मेडिटेशन, जानें इसके फायदे और करने का तरीका

मेडिटेशन के अन्य लाभ

- ध्यान शरीर की कोशिकाओं एंव इंद्रियों को नियंत्रित करता है। मांसपेशियों को आराम देता है। नई त्वचा कोशिकाओं का निर्माण करता है। चेहरे पर पड़ी झुर्रियों की समस्या को दूर करता है।

- बढ़ते तनाव को कम करता है। शरीर में होने वाले हार्मोनल असंतुलन को दूर कर तन-मन को तरोताजा करता है।

- जीवन की भागदौड़ में जब भी आप कई परेशानियों और उलझनों में खुद को घिरा हुआ पाएं, तो थोड़ी देर मेडिटेशन करके देखें। सारी मानसिक तनाव, थकान और चिंता दूर हो जाएगी।

- ध्यान करने से मन शांत होता है। शरीर में स्थिरता आती है। आपकी इम्यूनिटी पावर बूस्ट होती है, जिससे आपका शरीर बीमारियों से लड़ सकता है।

- इससे शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। त्वचा की नमी को बनाए रखने के लिए भी आप मेडिटेशन कर सकते हैं। दिमागी बीमारियों को दूर करने का भी आसान तरीका है ध्यान लगाना।

- तनाव में जब आप होते हैं, तो शरीर का ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है। इससे हृदय रोग होने का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या है, उन्हें ध्यान लगाना चाहिए है। इसके लिए 15-20 मिनट तक आंखें बंद करके ध्यान की मुद्रा में बैठ जाएं।

- ध्यान के जरिए आप अपने चंचल मन पर काबू पा सकते हैं। इससे मानसिक स्थिरता आती है। आप तनाव मुक्त रह सकते हैं और मन भी प्रसन्न रहेगा। मेडिटेशन करने के लिए आप शांत माहौल वाली जगह का चुनाव करें। वहां बैठ कर आंखें बंद कर लें। ध्यान में पूरी तरह से मग्न हो जाएं। अपने शरीर को ढीला छोड़ दें ताकि आप का शरीर हल्का हो जाए। 10-15 मिनट इसी अवस्था में बैठे रहें। बाहर की दुनिया, शोर-शराबे को भूल जाएं। आपको  इसके बाद अद्भुत शांति प्राप्त होगी।