Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

यह गोल-बैंगनी देसी सब्जी है वेट लॉस का सीक्रेट, स्मृति ईरानी को वजन कम करने के लिए जैकी श्रॉफ ने भी दी थी इसे खाने की सलाह

पूर्व अभिनेत्री और मौजूदा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यह खुलासा किया कि अभिनेता जैकी श्रॉफ से उन्हें खाने-पीने से जुड़ीं कई टिप्स दीं और उन्हें फिट बनने की सलाह दी।

यह गोल-बैंगनी देसी सब्जी है वेट लॉस का सीक्रेट, स्मृति ईरानी को वजन कम करने के लिए जैकी श्रॉफ ने भी दी थी इसे खाने की सलाह

Written by Sadhna Tiwari |Updated : December 13, 2023 7:31 PM IST

Jackie shroff weight loss diet tips: टीवी इंडस्ट्री से राजनीति के गलियारों में अपनी खास पहचान बनाने वाली स्मृति ईरानी अपने काम को लेकर तो चर्चा में रहती ही हैं वहीं, बीते डेढ़-दो साल से स्मृति अपने मैसिव वेट लॉस ( Smriti Irani Weight Loss) और फिटनेस लेवल की वजह से भी चर्चा में रही हैं। बता दें कि स्मृति ईरानी ने कई किलो वजन कम किया है और वे अब पहले की तुलना में काफी स्लिम और हेल्दी दिखायी देती हैं। स्मृति के ट्रांसफॉर्मेशन के लिए उन्हें काफी तारीफ भी मिली है।

वहीं, स्मृति ईरानी ने बताया कि उन्हें फिट रहने और वेट लॉस के लिए एक खास डाइट चार्ट बॉलीवुड से भी मिली थी और ये डाइट चार्ट ( Smriti Irani Weight Loss diet chart) उन्हें दी थी अभिनेता जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) ने। पूर्व अभिनेत्री और मौजूदा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यह खुलासा किया कि अभिनेता जैकी श्रॉफ से उन्हें खाने-पीने से जुड़ीं कई टिप्स दीं और उन्हें फिट बनने की सलाह दी।

जैकी श्रॉफ ने स्मृति को दी ये सब खाने की सलाह

स्मृति ने सोशल मीडिया पर जैकी श्रॉफ (Jacke Shroff) और खिचड़ी फेम प्रोड्यूसर जेडी मजिठिया के साथ कुछ फोटोज शेयर करते हुए जैकी के इस स्पेशल डाइट प्लान के बारे में बताया। तस्वीरों के साथ कैप्शन में स्मृति ने लिखा कि, " मुझे इन दोनों से वेट लॉस की 2 टिप्स मिलीं। जैकी ने कहा भिडू वजन कम कर.. फिट रह.. फैट मत हो रे, अंडा खा, बैंगन खा, ब्रेड मत खा रे। वहीं, जेडी ने कहा, बहन वजन कम कर... डाइट कर किसी को पता नहीं चलेगा।”

Also Read

More News

स्मृति की इस पोस्ट से पता चलता है कि जैकी श्रॉफ ने नेचुरल फूड्स की मदद से स्मृति को वेट लॉस करने की सलाह दी। उन्होंने स्मृति से कहा कि वो इस तरह की डाइट फॉलो करें-

बेकरी प्रॉडक्ट्स से परहेज

वेट लॉस के लिए बेकरी प्रॉडक्ट्स से परहेज करें। ब्रेड, पेस्ट्री और कुकीज जैसी चीजों में प्रीजर्वेटिव्स के साथ-साथ मैदा, शक्कर और फैट होता है जो मोटापा बढ़ाता है।

बैंगन खाएं

भारतीय घरों में बैंगन से भला कौन परिचित नहीं है। यह एक स्वादिष्ट और हेल्दी सब्जी है जो लोगों को वेट लॉस में भी मदद करती है। बैंगन में डाइटरी फाइबर पाया जाता है जो पेट भरता है और क्रेविंग्स कंट्रोल करता है। इससे आप ओवरइटिंग से बच सकते हैं। बैंगन एक लो-कैलोरी फूड भी जो वेट लॉस के लिहाज से फायदेमंद है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अंडा

प्रोटीन का सबसे सस्ता और सबसे अच्छा स्रोत है अंडा। इसके सेवन से अमिनो एसिड्स, विटामिन डी और कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। अंडा खाने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और इससे कैलोरी-बर्न करने में भी सहायता होती है।