... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Too much stress may make it harder to lose weight, especially from around your midsection.
Mask for Belly : क्या आपके पेट की चर्बी भी लटकी हुई है? जब आप कोई काम करते हैं या फिर चलते हैं, तो आपके पेट झूलता और लटकता हुआ दिखाई देता है? इस वजह से लोगों के सामने आपको शर्मिंदगी महसूस करनी पड़ रही है? लाख कोशिशों के बावजूद इसमें कोई सुधार नजर नहीं आ रहा, तो आज हम आपके लिए एक खास कारगर उपाय लेकर आए हैं, जो आपके लिए मददगार साबित (Mask for Belly) हो सकता है।
अस्वस्थ खानपान और शारीरिक परिश्रम की कमी के कारण मोटापा बढ़ता है। इसके साथ ही गर्भावस्था की वजह से भी पेट की चर्बी लटकने लगती है। अगर आपका पेट भी ढीला है, तो घबराएं नहीं इसे कम करने के लिए हमारे पास एक उपाय है, जो आपके लटकते पेट को कम कर सकता है। जी हां, नींबू, अदरक और एलोवेरा मास्क से आप अपने ढीले पेट को (Mask for Belly) सही आकार दे सकते हैं।
अदरक में थर्मोजेनिक एजेंट होता है, जो हमारे शरीर के तापमान को बढ़ाता है। यह कसे मसल्स को खत्म करने का काम करता है। नींबू पेट की चर्बी को कम करने में अहम रोल निभाता है। इसमें विटामिन सी की प्रचूरता होती है। यह स्किन के लचीलेपन को दूर करने में हमारी मदद करता है। इसके अलावा एलोवेरा में मैलिक एसिड पाया जाता है, जो स्किन को टाइट करता है। इस मास्क में शहद का भी बहुत अच्छा योगदान होता है। एंटी एजिंग होने के साथ-साथ यह एंटी-ऑक्सीडेंट होता है, जो पेट के लचीलेपन को सही आकार प्रदान करता है।
शहद, नींबू, अदरक पाउडर, और एलोवेरा जेल को अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद इस पैक को अपने स्किन पर लगाएं।
जिंजर एलोवेरा मास्क को आप नाभि के आसपास लगाएं। इसे कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए नाभि पर लगाएं रखें। इसके बाद इस मास्क को गुनगुने पानी से साफ कर लें। इसके बाद साबुन से इसे साफ करें। रोजाना मास्क लगाने से आपको 1 महीने में रिजल्ट दिखेगा। मास्क लगाने के साथ-साथ एक्सरसाइज करना न भूलें।
पेट की चर्बी को कम करने के लिए शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना जरूरी होता है। इसलिए पानी में नमक और चीनी को मिलाकर इसका सेवन करें। भोजन में अधिक से अधिक विटामिन-सी और ओमेगा-3 फैटी एसिड को शामिल करें। सप्ताह में कम से कम तीन बार एक्सरसाइज करें। एक्सरसाइझ करने से आपके पेट की चर्बी कम होने के साथ-साथ मजबूत होगी।