Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Martial Arts Benefits: फिट रहने के लिए रोज 2 घंटे मय थाई करते हैं अक्षय कुमार, जानिए क्या है ये व​र्कआउट

अक्षय कुमार (Bollywood Actor Akshay Kumar) की फिटनेस को देखकर आप समझ ही सकते हैं कि फिट रहने के लिए मार्शल आर्ट (Martial Art) कितनी मदद कर सकता है। एक्टर अक्षय कुमार आज भी 2 घंटे मार्शल आर्ट की प्रेक्टिस करते हैं और वह औरों से भी इसे करने की अपील करते हैं।

Martial Arts Benefits: फिट रहने के लिए रोज 2 घंटे मय थाई करते हैं अक्षय कुमार, जानिए क्या है ये व​र्कआउट
Martial Arts Benefits: रोज 2 घंटे मार्शल आर्ट करते हैं एक्टर अक्षय कुमार, उन्हीं से जानिए इसे करने का सही तरीका और फायदे

Written by Rashmi Upadhyay |Updated : January 13, 2021 2:31 PM IST

मार्शल आर्ट (Martial Arts Benefits) सीखने से आप सिर्फ अपना बचाव करना ही नहीं सीखते, बल्कि अपनी शारीरिक और मानसिक सेहत को भी दुरुस्त रख पाते हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Bollywood Actor Akshay Kumar) मार्शल आर्ट में बेहद प्रवीण हैं। अक्षय कुमार की फिटनेस को देखकर आप समझ ही सकते हैं कि फिट रहने के लिए मार्शल आर्ट (Martial Art) कितनी मदद कर सकता है। एक्टर अक्षय कुमार आज भी 2 घंटे मार्शल आर्ट की प्रेक्टिस करते हैं और वह औरों से भी इसे करने की अपील करते हैं। वह अक्सर अपने ​इंटरव्यू में कहते हैं कि भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति खुद पर फोकस करना चाहता है लेकिन तमाम कारणों के कारण कर नहीं पाता है। मार्शल आर्ट की मदद से ऐसा संभव हो सकता है।

बता दें कि खिलाड़ी कुमार मय थाई (Muay Thai) जो कि थाईलैंड का एक मार्शल आर्ट है, उसमें ब्लैक बेल्ट हैं। आज लोग खुद को शेप में लाने और फिट रहने के लिए थाइलेंड की इस पारंपरिक आर्ट को जोरो शोरो से सीख रहे हैं। इसका कारण यह है कि एक तो इसे करना बहुत आसान है और इसके लाभ बहुत जबरदस्त हैं। इसे किसी भी उम्र का व्यक्ति करना सीख सकता है। जब आप इसे करते हैं तो रनिंग, जंपिंग रोप, किकबॉक्सिंग और शेडोबॉक्सिंग आदि आप इसके साथ करते चलते हैं जो आपको पूरी तरह से स्ट्रॉंग, शेप में और एक्टिव रखते हैं। तो आइए जानते हैं सेहत के लिए कितना फायदेमंद है मय थाई करना।

Also Read

More News

मय थाई करने के फायदे

1. मार्शल आर्ट की इस विधा को करने से वजन तेजी से कम होता है और बॉडी शेप मे आती है। यदि आप मथ थाई को मात्र 1 घंटा भी करते हैं तो आप 1000 कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

2.इसे करने से शरीर लचीला होता है। आप इसे एक बार करना सीख लेंगे तो फिर आसानी से कर सकते हैं। इसे सीखने के दौरान आप कई तरह के फ्लेक्सिलब मूव्स करना सीखता है, जिससे शरीर में गजब का लचीलापन आता है।

3. मय थाई के नियमित अभ्यास से आपको हृदय संबंधी जटिलताओं से भी छुटकारा मिलता है जिससे हृदय स्वस्थ रहता है। जिन लोगों को हार्ट अटैक या हार्ट फेलियर जैसी समस्या होती है उन्हें इसे करने से पहले किस एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।

4. मार्शल आर्ट करने से आपका आत्म विश्वास भी बढ़ता है। मय थाई को करने के बाद आप किसी भी चुनौती से घबराते नहीं हैं और आपकी मेंटल हेल्थ काफी दुरुस्त रहती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

TRENDING NOW

5. मय थाई करने से शरीर को मजबूती मिलती है। शरीर गठीला, सुडौल और आकर्षक बनता है। आपके शरीर की ताकत और बढ़ती है। स्वस्थ और मजबूत रहने के लिए अंदरूनी रूप से फिट और हेल्दी रहना जरूरी है।