Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
हिंदी सिनेमा के धारदार एक्टर, मनोज बाजपेयी हमेशा अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनकी अदाकारी ऐसी है कि, वह हर दर्शक को अपनी और आकर्षित कर लेते हैं। मगर यहां हम एक्टिंग की नहीं बल्कि उनकी फिटनेस पर बात करने वाले हैं। दरअसल, मनोज बाजपेयी अपने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि वह पिछले कई वर्षों से रात्रि भोजन नहीं करते हैं। यह प्रेरणा उन्होंने अपने दादा जी से ली है जोकि काफी फिट थे। इस आदत को बनाए हुए उन्हें 10 साल से ज्यादा का समय हो गया है। उन्हें डिनर न करने के काफी सारे लाभ भी मिले हैं जैसे वजन कंट्रोल में रहना और एनर्जेटिक रहना आदि। लेकिन हर किसी का शरीर और उसकी जरूरतें अलग-अलग होती हैं इसलिए हो सकता है यह आदत आपके लिए लाभदायक न हो इसलिए आपको इसके सभी नतीजों के बारे में जरूर जानना चाहिए। वजन को कंट्रोल रखने के लिए आपको बैलेंस डाइट की जरूरत होती है। साथ ही आप पौष्टिक आहार और कुछ स्वादिष्ट स्नैक्स का भी आनंद उठा सकते हैं। तो आइए जानते हैं डिनर स्किप करने के फायदे और नुकसान क्या-क्या हैं।
रात में हमारा पाचन तंत्र धीमे काम करना शुरू कर देता है जिस वजह से रात में हैवी मील पच नहीं पाती हैं। अगर आप रात में काफी हल्का फुल्का खाते हैं या फिर डिनर नहीं करते हैं तो इससे आपके पाचन तंत्र को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। इससे पाचन तंत्र को रेस्ट मिलता है और रिकवर होने का समय भी मिल पाता है।
अगर आप रात का खाना नहीं खाते हैं तो इससे आपका एनर्जी लेवल बढ़ सकता है। जब शरीर को देर रात में खाया गया हैवी खाना नहीं पचाना पड़ता है तो हमारी एनर्जी बच जाती है और इस वजह से सुबह सुबह आपको एक्सरसाइज करने के लिए एनर्जी महसूस हो सकती है। इससे आप ज्यादा मात्रा में कैलोरीज़ बर्न कर पाएंगे।
हमारी मील का समय ब्लड शुगर लेवल को भी कई तरह से प्रभावित करता है। अगर आप रात में खाना स्किप कर देते हैं तो इससे शरीर में ज्यादा शुगर या फिर फैट नहीं जा पाता है जिस वजह से अचानक से आपका ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ पाता है।
अगर आप रात में डिनर स्किप कर देते हैं तो इससे हंगर हार्मोन कंट्रोल में रहता है। इससे आपको देर रात भूख नहीं लगती और उल्टी सीधी चीजें खाने का मन भी नहीं करता है। इसलिए अगर आप वजन कम करने की इच्छा रखते हैं तो इस आदत को जरूर अपनाएं।
अगर आप एक समय का खाना स्किप कर देते हैं तो आपका शरीर फास्टिंग मोड में आ जाता है जिस कारण आपका मेटाबोलिज काफी धीमा हो जायेगा और आप को कम एनर्जी महसूस होगी। इससे आप ज्यादा कैलोरीज़ भी बर्न नहीं कर पाएंगे।
रात में हो सकता है आपको ज्यादा भूख लग जाए और इस तरह से आपका शरीर टॉर्चर हो सकता है। इससे आपको रात में नींद आने में कठिनाई महसूस हो सकती है।
अगर आप एक समय पर खाना स्किप कर देते हैं तो इससे आपको अगले समय यानी सुबह उठ कर ज्यादा भूख लग सकती है जिससे आप पहले से भी ज्यादा ओवर ईटिंग कर सकते हैं।
निष्कर्ष: यह आदत व्यक्ति पर निर्भर करती है। अगर आप इस आदत को अपने रूटीन में ला सकते हैं और निरंतरता बनाए रख सकते हैं तो इसे अपना लें वरना रहने दें।