
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 18, 2020 4:12 PM IST
मंदिरा बेदी वर्कआउट, मंदिरा बेदी के फिटनेस सीक्रेट्स ।
Mandira Bedi Fitness: अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है।जिसे, इंस्टाग्राम पर बहुत से लोग देख रहे हैं और मंदिरा की प्रशंसा कर रहे हैं। मंदिरा ने अपने वर्क आउट वीडियोज़ (Mandira Bedi workout routine) शेयर करते हुए लोगों को बताया कि फिट रहने के लिए उम्र और समय नहीं बल्कि, लगन की ज़रूरत सबसे ज़्यादा है। अपने हालिया वीडियो में मंदिरा जम्प करती नज़र आयीं। (Mandira Bedi Fitness in hindi)
जैसा कि 47 पार भी मंदिरा बेदी अपनी फिनटनेस का पूरा ध्यान रखती हैं। मंदिरा एक टीनएज बच्चे की मां भी हैं। लेकिन, मंदिरा ने प्रेगनेसी के बाद भी अपनी फ्लैट बेली और एनर्जेटिक पर्सनालिटी से लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित करती हैं। 2019 में एक्शन फिल्म 'साहो' में आखिरी बार नज़र आने वाली मंदिरा बेदी ने अपने वर्कआउट सेशन्स के कई वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किए हैं। इस वीडियो में मंदिरा वेट ट्रेनिंग करती नज़र आयीं। यह वीडियो उन्होंने #365daysofexercise, #365daychallenge के तहत अपलोड किया था।
इसके अलावा अपने हॉलीडे तस्वीरों में मंदिरा अक्सर बिकनी और स्वीम शूट में अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जो, उनकी फिट बॉडी की वजह से उन्हें मिले कॉन्फिडेंस का ही एक नमूना है।