hamburger icon
A
Read in English

Mallika Sherawat Birthday: मल्लिका शेरावत 45 की उम्र में इस तरह रखती हैं खुद को फिट और हेल्दी

Mallika Sherawat Birthday: मल्लिका शेरावत आज अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। मल्लिका बेशक 45 की हो गई हैं, लेकिन उनकी स्लिम ट्रिम फिगर, ग्लोइंग स्किन को देखकर लगता नहीं कि वे 40 पार कर चुकी हैं। आखिर उनकी इस खूबसूरत काया का राज क्या है, आइए जानते हैं....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : October 24, 2021 11:54 AM IST

Mallika Sherawat Birthday: एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) आज अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। बॉलीवुड में अपने बोल्ड और बेबाक अंजाद से करियर की शुरुआत करने वाली मल्लिका फिलहाल कुछ वर्षों से हिंदी फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन अक्सर वे किसी ना किसी रूप में सुर्खियों में बनी रहती हैं। मल्लिका बेशक 45 की हो गई हैं, लेकिन उनकी स्लिम ट्रिम फिगर, ग्लोइंग स्किन, उनकी एक्टिविटी को देखकर महसूस नहीं होता कि वे 40 पार कर चुकी हैं। आखिर मल्लिका की इस खूबसूरत काया का राज क्या है, आइए जानते हैं (Mallika Sherawat fitness & diet Secrets in Hindi)....

मल्लिका खुद को फिट रखने के लिए करती हैं योग

मल्लिका शेरावत खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और फिट रखने के लिए योग का नियमित अभ्यास करती हैं। मल्लिका ने कई इंटरव्यू में कहा है कि वे पौष्टिक और हेल्दी खाना खाती हैं, जो उन्हें स्वस्थ, निरोग और फिट रखे। साथ ही वे अयंगर योग (Iyengar Yoga) का भी अभ्यास करती हैं। इंस्टाग्राम पर भी वे योग, वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

मल्लिका डाइट का रखती हैं खास ख्याल

जब भी मल्लिका को खाने की तीव्र इच्छा महसूस होती है, तो इस पर लगाम लगाने के लिए भी वे अयंगर योग का सहारा लेती हैं। पहले वे खूब मीठा खाया करती थीं, लेकिन अयंगर योग करने से मीठा खाना भी कम कर दिया है। ज्यादातर वे घर का खाना पसंद (Mallika Sherawat Diet Secrets) करती हैं। मेंटली स्वस्थ रहने के लिए वे पर्याप्त नींद जरूर लेती हैं। यही वजह है कि उनकी त्वचा भी यंग, बेदाग और ग्लोइंग नजर आती है। पर्याप्त नींद नहीं लेने से भी स्किन पर इसका नेगेटिव असर कम उम्र में ही नजर आने लगता है।

वे पूरी तरह से शाकाहारी हैं। इतना ही नहीं, दूध से बने खाद्य पदार्थों का सेवन भी वे नहीं करती हैं। घर के भोजन को वे सबसे हेल्दी मानती हैं।उनके अनुसार, आज जो भी चीजें हम खाते हैं, उनमें पहले की तुलना में पोषण की भारी कमी होती है। खाद्य पदार्थों में कीटनाशक, रंगों के इस्तेमाल, प्रदूषण के कारण इनकी गुणवत्ता में काफी कमी आ गई है।

खूब करती हैं एक्सरसाइज

स्वस्थ शरीर और मन के लिए मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat Fitness Secrets) खुद भी एक्सरसाइज, योग, मेडिटेशन का सहारा लेती हैं और फैंस को भी यही सलाह देती हैं कि फिट और निरोग रहने के लिए कसरत का अभ्यास जरूर करें।  एक्सरसाइज करने की शुरुआत कर रहे हैं, तो पहले हल्के और कम अवधि के लिए करें, फिर टाइम बढ़ाएं। समझ नहीं आ रहा है कि किस तरह के योग, एक्सरसाइज करने से लाभ होगा, तो एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर ले लें।

अयंगर योग के फायदे (Iyengar Yoga Benefits) 

  • अयंगर योग का नियमित रूप से अभ्यास करने से शरीर का अलाइनमेंट बेहतर होता है।
  • मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए अयंगर योग बहुत फायदेमंद है।
  • यह योग मेडिटेशन की तरह है, जिससे तनाव एवं चिंता से छुटकारा मिल सकता है।
  • शरीर में पॉजिटिव एनर्जी प्रवाहित होती है।
  • इससे तन-मन को शांति महसूस होती है। मानसिक रूप से आप मजबूत बन सकते हैं।