Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Malaika arora waist size secret: मलाइका अरोड़ा की '27' इंच वाली कमर का राज है ये देसी फूड, खुद से शेयर की फोटो और खोला सीक्रेट

Malaika arora waist size secret: मलाइका अरोड़ा भले ही खुद को फिट रखने के लिए तरह-तरह के योगासन करती हों लेकिन ये देसी फूड ही उनकी 27 की कमर का सीक्रेट है।

Malaika arora waist size secret: मलाइका अरोड़ा की '27' इंच वाली कमर का राज है ये देसी फूड, खुद से शेयर की फोटो और खोला सीक्रेट
मलाइका अरोड़ा की '27' इंच वाली कमर का राज है ये देसी फूड, खुद से शेयर की फोटो और खोला सीक्रेट

Written by Jitendra Gupta |Published : March 25, 2021 2:10 PM IST

Malaika arora waist size secret: बॉलीवुड में अच्छी खासी रूचि रखने वाले हर एक शख्स को इस बात की जानकारी है कि फिल्म जगत में अगर फिट महिलाओं और अभिनेत्रियों की बात होती है तो मलाइका अरोड़ा (Malaika arora ) का नाम उस सूची में सबसे ऊपर आता है। 45 पार मलाइका की फिटनेस को देख आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं कि आखिर मलाइका की सही उम्र क्या है। मलाइका के सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर ये बखूबी कहा जा सकता है कि वो किसी फिटनेस फ्रीक से कम नहीं है। आप उन्हें योग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और जिम में स्पॉट करते हुए आम देख सकते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसी फिटनेस के लिए सिर्फ जिम या योग नहीं बल्कि हेल्दी डाइट की भी जरूरत होती है। आइए जानते हैं कि कैसे मलाइका (Malaika arora ) खुद को फिट रखने के लिए कौन से फूड्स खाती हैं।

मलाइका का फिटनेस सीक्रेट ये देसी फूड (Malaika arora waist size secret)

मलाइका अरोड़ा किसी न किसी बात के लिए ट्रेंड करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिटनेस के लिए सीक्रेट फूड को सबके साथ शेयर किया है। मलाइका का कहना है कि उन्हें प्लांट बेस्ड फूड बहुत ज्यादा पसंद है। मलाइका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने किसी डिश को दिखाया है। तस्वीर देखने में न ही सिर्फ किसी हेल्दी फूड से कम लग रही है बल्कि स्वादिष्ट भी दिखाई दे रही है। मलाइका ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि अपनी DIY किट का अच्छी तरह इस्तेमाल करें ... जिससे आपकी जुबान से यममम निकले।

Also Read

More News

वेज खाने की शौकीन मलाइका

मलाइका को वेजिटेरियन खाना बहुत ज्यादा पसंद है, जिसकी वजह से वह वेज की बहुत बड़ी फैन हैं। वहीं रवीना टंडन ने भी इस इंस्टाग्राम स्टोरी को फिर से शेयर किया और कहा कि यह मजेदार लग रहा है। रवीना ने इस स्टोरी के साथ दिल वाले इमोजीस भी शेयर किए हैं।

फिर से योग पोज के लिए ट्रेंड हुईं मलाइका

फिटनेस क्वीन के रूप में जानी जानें वाली मलाइका ने इस बीच एक बार फिर इंस्टाग्राम पर अपना साप्ताहिक योगा मूव शेयर किया, जिसके बारे में उन्होंने कहा अपने फैंस को जरूरी टिप्स बताए। #MalaikasMoveOfTheWeek में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह एकपदा अष्टांग नमस्कार आसन करती हुई दिखाई दे रही हैं।

आसन के बारे में बताते हुए मलाइका ने कहा, लिखा, "यह आसन आपके शरीर में ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करता है और आपकी कोर को स्ट्रॉन्ग बनाता है। इस आसन को करने से आपके हाथ मजबूत होते हैं और शरीर सक्रिय रहता है। उन्होंने स्टेप-बाय-स्टेप इस तस्वीर में आपको आसन का ट्यूटोरियल दिया है। इस आसन से प्रभावित होकर फराह खान ने कहा, "मैं चाहती हूं कि अगली बार जब हम मिलें तो इस तरह से ही नमस्ते करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इंटरव्यू में योगा का महत्व बताया

मलाइका ने एक इंटरव्यू में योग की खूबियों के बारे में बताया कि योग की सबसे अच्छी बात यह है कि आप दिन के किसी भी वक्त इसे अपने जीवन का हिस्सा बना सकते हैं। मलाइका ने कहा कि योग आपके जीवन में किसी भी तरह से फिट बैठ सकता है। जैसे की मैं हर दिन चाहे घर में हूं या होटल में हूं या फिर स्टूडियो में जहां वक्त मिलता है योग करती हूं।

About the Author

... Read More