
Also Read
Malaika Arora Yoga Pose: मलाइका अरोड़ा से सीखें बैलेंसिंग योगा पोज को करने का आसान तरीका, पूरी बॉडी रहेगी फिट
योगा (Yoga) करना सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है यह आप उन लोगों को देखकर समझ सकते हैं जो नियमित रूप से योगा करते हैं। योगा करने से हमारी शारीरिक (Physical Health and Yoga) और मानसिक दोनों हेल्थ (Mental Health and Yoga) दुरुत रहती है। आम लोग सेलेब्स (Celebrity) को अपना आइडल मानते हैं, वह जो करते हैं आम लोग भी वैसा ही करना पसंद करते हैं। अगर आप भी ऐसे ही हैं तो बता दें कि शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) जैसे कई ऐसे सेलेब्स हैं जिन्होंने योगा कर आज भी अपनी बॉडी को मेनटेन किया हुआ है। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भले ही 47 साल की हों, लेकिन उनकी बॉडी और फिगर देखकर टीनएज लडकियां भी उनके जैसा बनना चाहती है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर तुलासना (Tulasana) करते हुए एक फोटो पोस्ट की है।
View this post on Instagram
दरअसल, तुलासना को डोलासना, तोलासना और उत्थित पद्मासन भी कहते हैं। वैसे तो इस आसन को करने के कई लाभ हैं लेकिन इससे मसल्स रिलेक्स होना, हाथों और अपर बॉडी का मजबूत होना और एब्स बनना खास है। तो आइए मलाइका अरोड़ा स्टाइल में सीखते हैं तुलासना को करने का तरीका और इसके फायदों के बारे में
1. तुलासना करने से घुटने के दर्द से आराम मिलता है। जिन लोगों को पैरों के तलवों या एड़ियों में दर्द की शिकायत होती है, तुलासना करने से वह ठीक हो जाती है।
2. बाहें, कलाइयों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है तुलासना।
3. नियमित रूप से तुलासन करने मन को शांत होता है और एकाग्रता बनी रहती है।
4. जिन लोगों को सिर में दर्द रहता हैं या जो तनाव के शिकार हैं, तुलासना करने से वह समस्या भी सही होती है।
1. इस आसन को करने के लिए आपको किसी सपाट जगह को चुनना होगा।
2. अब उस जगह पर पालथी मार कर बैठ जाएं।
3. अब अपने दोनों हाथों को कूल्हों पर रख कर कलाईयों को आगे की तरफ फैला दें।
4. इसके बाद धीरे-धीरे लम्बी सांसें लें। जब आप लंबी सांस ले रहे होंगे तो अपने कंधों को उठाएं।
5. सांसें निकालते वक्त दानों हाथों की सहायता लें और ऊपर की तरफ उठने का प्रयास करें।
6. इस प्रक्रिया को 6-7 बार रुक कर करें। तेजी या जल्दी बाजी में ना करें। संतुलन बनाए रखें।
हालांकि तुलासना करना सेहत के लिए बहुत फायसदेमंद होता है। लेकिन जिन लोगों की कोई मेडिकल हिस्ट्री होती है या किसी तरह की सर्जरी हुई होती है या फिर किसी बीमारी के चलते अस्वस्थ हैं तो ऐसे लोगों को इस आसन को करने से पहले योगा एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।