Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Yoga For Toned Legs : पैरों पर शरीर का पूरा भार होता है इसीलिए, पैरों की मांसपेशियों का मज़बूत होना बहुत महत्वपूर्ण है। अगर, पैरों की मांसपेशियां कमज़ोर हों तो चलने-फिरने में जल्दी थकान महसूस हो सकती है और दौड़ना, भागना, नाचना या देर तक खड़े रहने में भी इन लोगों को तकलीफ होने लगती है। लेकिन, योगासनों के अभ्यास से पैरों के मसल्स को मज़बूत और सुडौल बनाने में मदद हो सकती हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिटनेस फ्रीक मलाइका अरोड़ा खान ने पैरों की मांसपेशियों को टोनअप करने और मज़बूत बनाने वाले कुछ योगासनों के बारे में हाल ही में अपने फैंस को कुछ टिप्स दीं। (Malaika Arora Yoga Tips) मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर 3 ऐसे ही योग आसनों के बारे में लिखा जो पैरों की मज़बूती बढ़ा सकते हैं और उनका शेप भी बेहतर बना सकते हैं। आइए जानें इन योग आसनों के बारे में। (Yoga For Toned Legs In Hindi)
मलाइका अरोड़ा के अनुसार, यह योगासन पैर को निचले हिस्सों और टखनों से जुड़ी मांसपेशियों पर अधिक प्रभाव डालता है। यह योगासन बॉडी पॉस्चर (improves posture) बेहतर बनाता है, बॉडी बैलेंस यानि संतुलन बढ़ाता है (improves balance) और पूरी बॉडी के मसल्स को टोनअप करता है। इस योगासन का अभ्यास करते समय कुछ देर तक इस मुद्रा में बने रहने की कोशिश करें। धीरे-धीरे अभ्यास की अवधि बढ़ाते जाएं जिससे, बॉडी स्ट्रेंथ (Body strength) भी बेहतर बन सकती है। (Health benefits of Utkatasana)
इस योगासन का सबसे बड़ा फायदा यही है कि यह थाइज़ यानि जांघों (strengthen your thighs) की मज़बूती बढ़ाता है। इसके अलावा शरीर के निचले हिस्से (lower body ) में होने वाली हर प्रकार की अकड़न की समस्या (stiffness in the lower body) से राहत दिला सकता है। मलाइका अरोड़ा ने सलाह दी कि जब भी इस योगासन का अभ्यास करते हैं तो इसमें कम से कम 20 सेकेंड तक होल्ड करने की कोशिश करें।
मलाइका अरोड़ा इस योगासन को काफी पसंद करती हैं और उन्होंने बताया कि वे अक्सर इसका अभ्यास करती हैं। फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ मेंटल हेल्थ इम्प्रूव करने में भी यह योगासन काफी मददगार साबित हो सकता है। इसके साथ ही आर्म्स और पैरों के मसल्स के लिए डीप स्ट्रेचिंग (Deep Streching) का काम करता है। साथ ही हैम्स्ट्रिंग्स और हाथों की एक्सरसाइज होती है। मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किए गए वीडियो में इन योगासनों का अभ्यास करके दिखाया। देखें यह वीडियो-
View this post on Instagram
(डिस्क्लेमर:इस लेख में दी गयी योग आसनों और उनके फायदों से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी भी सुझाव पर अमल करने या किसी योगासन के अभ्यास करने या उसकी मदद से किसी स्वास्थ्य समस्या के इलाज से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया किसी विशेषज्ञ का परामर्श ज़रूर लें।)
यह भी पढ़ें-