Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Malaika Arora Ka Fitness Secret: बॉलीवुड की ऐसी कई हसीनाएं जो अपनी बढ़ती उम्र में भी खूबसूरती के जलवे बिखेर रही हैं। कई आज भी फिल्मों में दिख रही हैं तो किसी ने कोई रियलिटी शो जॉइन कर लिया है। हम बात कर रहे हैं उस हसीना की जिसकी एक अदा पर कई फैंस कायल है। जी हां, इस हसीना का नाम है मलाइका अरोड़ा, जो 51 साल की होने के बाद भी ऐसी लगती हैं जैसे 25 साल की कमसिन कली हों। हर कोई उनकी खूबसूरती का राज जानना चाहता है, लेकिन ये किसी ब्यूटी प्रोडक्ट में नहीं छिपा है, बल्कि योग में छिपा है।
जी हां, ये बात जगजाहिर है कि 51 साल की मलाइका अरोड़ा इतनी जवां इसलिए दिखती हैं क्योंकि वह रोजाना योग व एक्सरसाइज करती हैं। मलाइका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें वह सूर्य नमस्कार करती दिख रही थीं। उन्होंने सूर्य नमस्कार के फायदे व उसे स्टेप टू स्टेप करने का तरीका भी बताया था। अगर आप भी मलाइका की तरह स्लिम फिट फिगर चाहते हैं तो उन्हीं के बताएं इन स्टेप्स को फॉलो करें और सूर्य नमस्कार करना सीखें।
मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कैप्शन में फायदे लिखते हुए बताया कि 'सूर्य नमस्कार सिर्फ एक शारीरिक अभ्यास नहीं है, यह एक पवित्र मंत्र है। प्रत्येक सांस आपको सौर ऊर्जा से परिचित कराती है, आपकी सुषुम्ना नाड़ी (दाहिनी नासिका या सूर्य) को जागृत करती है, आंतरिक कोहरे को दूर करती है और आपकी लय को प्रकृति के शाश्वत प्रवाह के साथ समन्वयित करती है। जागरूकता के साथ किया गया, यह एक मार्मिक प्रार्थना बन जाती है।' आइए हम मलाइका अरोड़ा की फिटनेस वीडियो देखें और सूर्य नमस्कार करने का तरीका जानें।
आइए अब हम मलाइके अरोड़ा के बताए सूर्य नमस्कार करने के स्टेप्स जानते हैं-
मलाइका अरोड़ा ने पहले स्टेप प्राणायाम किया, जिसे करने के लिए आपको अपने दोनों हाथों को जोड़कर नमस्कार करना है। इसी के साथ मलाइका ने ॐ मित्राय नमः मंत्र भी लिखा है, जिसे आप आसन करते समय बोल सकते हैं।
इसके बाद हस्त उत्तानासन करें, जिसमें आपको अपने हाथों को उठाए हुए हथियार मुद्रा में ऊपर करना है। इस आसन के साथ मलाइका ने मंत्र लिखा है- ॐ रवये नमः
इस स्टेप में आप अपने ऊपर उठे हुए हाथों को बिना मोड़े आगे की ओर लाएं। घुटनों को बिना मोड़े कमर को नीचे की ओर झुकाएं और जमीन को छूएं। इसे करते समय आप ॐ सूर्याय नमः कह सकते हैं।
पादहस्तासन के बाद आप अपने दोनों हाथों को जमीन पर रखें और फिर एक पैर को पीछे की ओर सीधा कर दें। इस दौरान आप ॐ भाणवे नमः का जाप कर सकते हैं।
इस पोज में आपका शरीर छड़ी की तरह दिखता है, इसलिए इसे छड़ी मुद्रा भी कहा जाता है। अश्व संचालनासन में आपने एक पैर पीछे किया था, लेकिन अब आपको अपना दूसरा पैर भी पीछे करना है और आगे के शरीर का भार हाथों पर व पीछे के शरीर का भार पैरों के पंजों पर डालना है। इस दौरान आप ॐ खगाय नमः का जाप कर सकते हैं।
दंडासनकरने के बाद अगला स्टेप में आप अपने हिप को ऊपर की ओर ही रखें बाकी पंजे, घुटने व छाती को जमीन पर लगाएं। ये मुद्रा अष्टांग नमस्कार कहलाती है।
अष्टांग नमस्कार के बाद आप अपने पूरे शरीर को जमीन पर लेटा दें और सारा भार हाथों पर देते हुए भुजंगासनकरें।
भुजंगासन के बात अपने पर्वत मुद्रा में आ जाए। इसमें जमीन पर सिर्फ आपकी हथेली और पैर होने चाहिए व बाकी शरीर त्रिकोण में ऊपर हवा में उठा हुआ होना चाहिए।
अब आपकी सारी मुद्राएं उल्टी दोहराई जाएंगी। यानी कि पर्वतासन के बाद आप फिर से अश्व संचालनासन करें, फिर पादहस्तासन करते हुए हस्त उत्तानासन करें और अपने हाथों को ऊपर की ओर उठाएं। आखिर में शुरुआत की तरह प्रणामासन (प्रार्थना मुद्रा) करते हुए सूर्य नमस्कार को पूरा करें।
बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा हैं।
जी हां, मलाइका अरोड़ा के स्ट्रेच मार्क्स हैं।
आप योग, पिलाटेस और कार्डियो जैसी एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और स्वस्थ आहार लें।
बालासन करने का सबसे सही समय सुबह का होता है। आप रोज सुबह 5 से 7 बजे के बीच में योगासन कर सकते हैं।