Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Malaika Arora Fitness: इंटरव्‍यू में म‍लाइका अरोड़ा ने खोला फिटनेस का राज, 8 सवालों का जवाब देकर बताई सारी टिप्‍स

एक्‍ट्रेस नियमित एक्‍सरसाइज और योग के साथ बैलेंस डाइट लेती हैं। वैसे तो मलाइका अरोड़ा अक्‍सर अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर वर्कआउट और डाइट से संबंधित पोस्‍ट शेयर करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में उन्‍होंने IANS के साथ एक इंटरव्‍यू के दौरान अपनी फिटनेस और डाइट के बारे में खुलकर बात की है।

Malaika Arora Fitness: इंटरव्‍यू में म‍लाइका अरोड़ा ने खोला फिटनेस का राज, 8 सवालों का जवाब देकर बताई सारी टिप्‍स
मलाइका अपनी फिटनेस (Malaika Arora Fitness) के लिए रेगुलर जिम में वर्कआउट करने के साथ-साथ अपनी डाइट का भी खास ख्‍याल रखती हैं।

Written by Rashmi Upadhyay |Updated : October 22, 2021 1:11 PM IST

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड की सबसे फिट एक्‍ट्रेस में से एक हैं। मलाइका अपनी फिटनेस (Malaika Arora Fitness) के लिए रेगुलर जिम में वर्कआउट करने के साथ-साथ अपनी डाइट का भी खास ख्‍याल रखती हैं। यही कारण है कि 47 वर्षीय एक्‍ट्रेस इस उम्र में अपनी फिटनेस से कई यंग एक्‍ट्रेस को भी टक्‍कर देती हैं। हालांकि मलाइका की फिट बॉडी कोई जादू या गॉड गिफ्ट नहीं है, बल्कि मलाइका इसके लिए कड़ी मेहनत करती हैं। एक्‍ट्रेस नियमित एक्‍सरसाइज और योग के साथ बैलेंस डाइट लेती हैं। वैसे तो मलाइका अरोड़ा अक्‍सर अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर वर्कआउट और डाइट से संबंधित पोस्‍ट शेयर करती रहती हैं। लेकिन पिछले दिनों उन्‍होंने एक इंटरव्‍यू के दौरान अपनी फिटनेस और डाइट के बारे में खुलकर बात की है। तो आइए जानते हैं क्‍या कहा मलाइकर अरोड़ा ने-

प्रश्‍न-1 आपका फिटनेस रिजीम क्‍या है? आप वॉकिंग को अपने फिटनेस रुटीन में कैसे शामिल करती हैं?

उत्‍तर- 1 मैं ऐसा फिटनेस रुटीन फॉलो करना पंसद करती हूं जिसे मैं रेगुलर बेसिस पर कर पाऊं। मैं अपने दिन की शुरुआत योगा से करती हूं। उसके बाद मैं बाहर जाकर वर्कआउट करती हैं। इसमें मैं वॉकिंग, रनिंग, स्‍विमिंग और HIIT आदि जैसी एक्टिविटी करना पंसद करती हूं। वॉकिंग आपकी पूरी हेल्‍थ को बनाए रखने और आपको फिट रखने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। मैं कोशिश करती हूं कि रोज कम से कम 30 मिनट वॉक करूं।

प्रश्‍न-2 आपकी फेवरेट एक्‍सरसाइज क्‍या है? एक दिन में आप कितनी देर एक्‍सरसाइज करती हैं?

उत्‍तर- 2 मेरी फेवरेट एक्‍सरसाइज योगा है और मैं अपने दिन की शुरुआत योगा से ही करना पसंद करती हूं। मैं रोज कम से कम 60 मिनट यानि कि करीब 1 घंटे तक एक्‍सरसाइज करती हूं। जब आप अच्‍छी तरह से एक्‍सरसाइज करते हैं तो आपकी ओवरऑल हेल्‍थ तो अच्‍छी होती ही है साथ ही आप मानसिक तौर पर भी काफी अच्‍छा महसूस करता है। इससे आपके दिन की अच्‍छी शुरुआत होती है और आप अपने काम पर फोकस कर पाते हैं।

Also Read

More News

प्रश्‍न-3 वॉकिंग को अपने फिटनेस रुटीन में शामिल करने से आपको क्‍या फायदा दिखा? अपना पर्सनल एक्‍सपीरियंस शेयर कीजिए

उत्‍तर- 3 अगर सच कहूं तो वॉकिंग एक रिस्‍क फ्री एक्‍सरसाइज है जिसे कोई भी व्‍यक्ति आसानी से कर सकता है। जब भी मुझे लगता है कि मेरा वजन बढ़ रहा है या मेरी बॉडी शेप से बाहर हो रही है तो मैं वॉक करना शुरू कर देती हूं। मैनें खुद वॉकिंग से फील किया है कि मेरे पैरों और पूरी बॉडी में टोनिंग आती है। तो अगर किसी को अपना वजन कम करना हो या बॉडी को टोन करना है तो वॉक करना शुरू कर देना चाहिए। इसके अलावा भी वॉक करने से कई लाभ मिलते हैं।

प्रश्‍न-4 जब आप ट्रेवलिंग करती हैं तो अपनी फिटनेस को कैसे मेनटेन रखती हैं?

उत्‍तर- 4 मैं अगर ट्रेवलिंग भी करती हूं तो कोशिश करती हूं कि एक्‍सरसाइज के लिए वक्‍त निकाल लूं। क्‍योंकि एक्‍सरसाइज ही वो चीज है तो मुझे आत्‍मसंतुष्टि और सेल्‍फ कॉन्‍फीडेंस देती है। एक्‍सरसाइज करने से पॉजीटिव फीलिंग के साथ बॉडी रिलेक्‍स होती है। इसलिए मैं जब ट्रेवलिंग करती हूं तो पहले ही सोच लेती हूं कि मैने कब, कौन सी एक्‍सरसाइज करनी है। अगर आप भी ट्रवेलिंग के साथ खुद को फिट रखने के लिए एक्‍सरसाइज करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए समय निकालना होगा।

प्रश्‍न-5 एक फिट बॉडी और माइंड के लिए डाइट पर फोकस करना कितना महत्‍वपूर्ण है?

उत्‍तर- 5 मेरे हिसाब से फिट बॉडी और माइंड के लिए आपकी डाइट बहुत बड़ा रोल प्‍ले करती है। आप जो भी खाते हैं उसका रिफ्लेकशन आपकी बॉडी पर साफ दिखता है। एक अच्‍छी बॉडी पाने के लिए आपकी एक्‍सरसाइज का 30 प्रतिशत रोल होना चाहिए और आपकी डाइट की भूमिका 70 प्रतिशत होनी चाहिए। अगर कोई व्‍यक्ति एक अच्‍छी डाइट फॉलो करना चाहता तो उसे किसी डाइटीशियन या एक्‍सपर्ट से संपर्क करना चाहिए। क्‍योंकि एक्‍सपर्ट आपकी बॉडी टाइप के अनुसार आपको डाइट प्‍लान बताते हैं। इससे आप सही बॉडी फिगर पाने के साथ ही मेंटली भी खुश रहते हैं। क्‍योंकि हमारे खानपान का सीधा असर हमारे हॉर्मोन पर भी पड़ता है।

प्रश्‍न-6 क्‍या आप सिर्फ एक तरह की ही डाइट फॉलो करती हैं?

उत्‍तर- 6 ऐसा नहीं है कि मैं एक ही डाइट प्‍लान पर स्ट्रिक्‍ट रहती हूं। बल्कि मैं समय समय पर अपनी डाइट से कुछ चीजों को हटा देती हूं और कुछ नई चीजों को एड कर देती हूं। इससे से भी पता चलता है कि हमारी बॉडी को क्‍या सूट कर रहा है। क्‍योंकि हर किसी की बॉडी अलग होती है और अलग तरह से रिएक्‍ट करती है। जरूर नहीं है क‍ि जो चीजें मुझे सूट हो रही है वो हर किसी को होंगी। या फिर जो औरों की बॉडी को सूट हो रही हैं वो मुझे भी सूट होंगी। इसलिए मैं अपनी डाइट के साथ एक्‍सपेरिमेंट करती रहती हूं।

प्रश्‍न-7 आपकी रोज की डाइट में क्‍या क्‍या होता है?

उत्‍तर- 7 मैं कोई फिक्‍स डाइट चार्ट फॉलो नहीं करती हूं, बल्कि वो सब खाती हूं जो मेरी बॉडी और माइंड डिमांग करते हैं। लेकिन हां, मैं हेल्‍दी चीजें खाना पसंद करती हूं। अगर मेरा एवाकॉडो खाने का मन है तो मैं वो खाती हूं, अगर बिरयानी खाने का मन है तो वो खाती हूं। यानि कि मेरा खानपान मेरे मूड पर डिपेंड करता है। लेकिन हां, मैं ऑयली, फास्‍ट फूड और मैदे की चीजों को अवॉइड ही करती हूं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

प्रश्‍न-8 आप पाठकों को कोई फिटनेस सलाह देना चाहेंगी?

उत्‍तर- 8 देखो हर किसी का अपना फिटनेस गोल होता है और हर कोई उसे अचीव करना चाहता है। यानि कि हर किसी की फिटनेस प्राथमिकताएं अलग होती हैं। लेकिन मैं अपने पाठकों को यही सलाह देना चाहूंगी कि एक फिटनेस रुटीन फॉलो करें, सही खानपान अपनाएं और बैलेंस डाइट फॉलो करें। जब आप ऐसा करेंगे तो आप खुद को फिजिकली के साथ मेंटली भी काफी फिट पाएंगे। आजकल लोगों में मानसिक बीमारियां भी काफी बढ़ रही हैं। जिसके पीछे हमारी डाइट और लाइफस्‍टाइल एक बड़ा रोल प्‍ले कर सकता है। इसलिए हर किसी को अपने लाइफस्‍टाइल को सही रखना चाहिए।