इन 3 योगासन से रखती हैं मलाइका अरोड़ा खुद को मेंटली फिट, एंग्‍जाइटी-सिरदर्द रहता है एकदम दूर

मलाइका अरोड़ा ने इंस्‍टाग्राम पर 3 ऐसे योगासन बताए हैं जो उनके मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : April 26, 2022 3:39 PM IST

आज के समय में फिजिकल फिटनेस के साथ मेंटल फिटनेस को भी मेनटेन रखना बहुत जरूरी है। अक्‍सर लोग बिजी शेड्यूल होने के कारण अपनी मेंटल हेल्‍थ को इग्‍नोर करते हैं। योगा एक्‍सपर्ट, डॉक्‍टर्स और यहां तक की रिसर्च भी दावा करती हैं कि यदि नियमित तौर पर योगा किया जाए तो व्‍यक्ति कई शारीरिक बीमारियों से तो दूर रहता ही है साथ ही मानसिक तनाव भी नहीं होता है। बॉलीवुड सेलिब्रिटी अक्‍सर अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। मलाइका अरोड़ा अपनी खूबसूरती के साथ ही अपनी फिटनेस के लिए खूब चर्चा बटोरती हैं। हाल ही में चॉकलेटी एक्‍ट्रेस ने इंस्‍टाग्राम पर 3 ऐसे योगासन बताए हैं जो उनके मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। एक्‍ट्रेस के अनुसार शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य की तरह ही मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य को भी समान प्राथमिकता देनी चाहिए। मलाइका ने जिन 3 योगासन के बारे में बताया है उनके नाम अधो मुख श्वानासन (Adho Mukh Svanasana), बालासन (Balasana) और सुखासन (Sukhasana) हैं। आइए विस्‍तार से जानते हैं इन तीनों योगासन के फायदे-

अधो मुख श्वानासन (Adho Mukh Svanasana in hindi)

तमाम तरह के शारीरिक फायदे मिलने के अलावा अधो मुख श्वानासन (Adho Mukh Svanasana) दिमाग को भी शांत रखता है। इस योगासन का अभ्‍यास करने से सिर दर्द, तनाव, नींद की समस्‍या और कमजोरी दूर होती है। अधो मुख श्वानासन मस्तिष्‍क में ब्‍लड सर्कुलेशन को भी बढ़ाता है।

अधो मुख श्वानासन कैसे करते हैं? (How to perform Adho Mukh Svanasana)

  • फर्श पर घुटने टिकाएं अब अपने घुटनों के बीच कूल्हे-चौड़ाई की दूरी रखें।
  • हाथ को जमीन पर रखते हुए हल्‍का दबाव बनाएं।
  • घुटने और कोहनी दोनों को सीधा करें। पैरों को फर्श पर टिकाएं और कानों को भुजाओं के साथ टच करें।
  • कूल्हों को ऊपर उठाएं और उल्टा 'ए' आकार बनाएं।

बलासन (Balasana in hindi)

यह योगासन दिमाग को शांत करने के साथ बॉडी को रिलेक्‍स करता है। जिन लोगों को छोटी छोटी बात पर स्‍ट्रेस हो जाता है या बहुत गुस्‍सा आता है उन्‍हें बलासन का अभ्‍यास करना चाहिए।

बलासन कैसे करते हैं? (How to perform Balasana)

  • एड़ियों के बल बैठ जाए, घुटनों के बीच गैप रखें और सांस को अंदर की तरफ लें।
  • अब शरीर को आगे की ओर झुकाते हुए अपने माथे को जमीन के साथ लगाएं और सांस छोड़ें।
  • अब दोनों हाथों-बाहों को पीछे की ओर करते हुए अपने पैरों को पकड़ें।
  • इस स्थिति में 2-3 मिनट तक रहें।

सुखासन (Sukhasana in hindi)

सुखासन का अभ्‍यास दिमाग को रिलेक्‍स कर पॉजिटिव एनर्जी देता है। जिन लोगों को बहुत तनाव करता है और उन्‍हें डर लगता है कि कहीं वो डिप्रेशन या एंग्‍जाइटी के शिकार न हो जाएं उन्‍हें सुखासन करना चाहिए।

सुखासन कैसे करते हैं? (How to perform Sukhasana)

  • इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर बैठें।
  • अब दोनों पैरों को क्रॉस कर के बैठ जाएं।
  • ध्‍यान मुद्रा अपनाते हुए दोनों हाथों को अपने घुटने पर रखें और आंखों को बंद करें।
  • कुछ सेकेंड इसी स्थिति में रहने के बाद धीरे-धीरे आंखें खोलें और आसन को छोड़ दें।
  • कुछ सेकेंड रुकने के बाद इसे दोहराएं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source