Weekend Workout Motivation: पिलाटे में 'एक्‍सपर्ट' हैं मलाइका अरोड़ा, वीडियो में देखिए कैसे करती हैं पिलाटे एक्‍सरसाइज

मलाइका अरोरा के फिटनेस राज जानना चाहेंगे आप? कैसे वह सबको प्रेरित करती हैं, जानिए इस लेख के माध्यम से।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : January 30, 2021 12:10 AM IST

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। खुद को फिट रखने के लिए उन्हें योग करना काफी पसंद है, लेकिन केवल योग ही नहीं उन्हें वर्कआउट की कई फॉर्म्स में महारत हासिल है। उनके फिटनेस सेशन काफी अलग होते हैं और उनमें एक जैसी एक्सरसाइज बार-बार रिपीट भी नहीं होती हैं। मलाइका अरोड़ा, स्विमिंग और डांसिंग के साथ-साथ पिलाटे एक्‍सरसाइज भी बहुत अच्छी तरह कर सकती हैं। मलाइका अरोड़ा पिलाटे एक्‍सरसाइज (Malaika Arora Khan Pilates Exercise) एक प्रोफेशनल की तरह करती हैं।

मलाइका अरोड़ा का पिलाटे एक्‍सरसाइज वीडियो वायरल

मलाइका की ट्रेनर नम्रता पुरोहित ने मलाइका अरोड़ा की पिलाटे करते समय की फोटो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की है। वह इस फोटो में पिलाटे करती नजर आ रही हैं जोकि हमारे पूरे शरीर को प्रभावित करता है। इस सेशन के लिए मलाइका ने एक ब्लैक हॉल्टर नेक वाली स्पोर्ट्स ब्रा पहनी है। फोटो में मलाइका की फिटनेस को बखूबी प्रदर्शित करने वाले एब्स भी साफ नजर आ रहे हैं।

अपने बालों को चेहरे पर आने से रोकने के लिए मलाइका ने उन्हें एक रबर बैंड द्वारा बांधा है। इन सब के बीच मलाइका का वर्क आउट करते समय चेहरे पर पड़े पसीने के बीच उनके फेस का ग्लो भी नजर आ रहा था। मलाइका अपनी ऑडियंस को फिट व हेल्दी रखने के लिए समय समय पर अपने नए-नए वर्कआउट सेशन लाती रहती हैं। बस इतना ही नहीं मलाइका हर हफ्ते अपने फैंस और फॉलोअर्स को फिट रहने के लिए व आलस से दूरी बना कर रखने के लिए कुछ योगासन भी पोस्ट करती हैं।

हर हफ्ते मलाइका शेयर करती हैं नई पोस्ट

मलाइका अरोड़ा हर सोमवार को अपनी योग करते समय की एक नई फोटो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं और साथ में उसके लाभों के बारे में भी लिखती हैं। इसके साथ-साथ आपको वह योग कैसे करना है उसके स्टेप्स और उस योग का आपके शरीर पर क्या प्रभाव पड़ेगा यह सब भी उनकी पोस्ट में लिखा रहता है। आप भी मलाइका अरोड़ा से प्रेरणा ले सकते हैं।

पिलाटे एक्‍सरसाइज करने का तरीका

उन्होंने अपनी पोस्ट में एक्सरसाइज को करने का तरीका बताते हुए लिखा :

  • सबसे पहले आपको अपनी पीठ के बल लेटें और
  • धीरे धीरे अपने पैरों को ऊपर की ओर उठाएं। उसके बाद उन्हें 90 डिग्री का एंगल बनाते हुए मोड़ें।
  • अपने हिप्स को थोड़ा सा ऊपर उठाते हुए अपनी टांगों को अपने सिर के पास लेकर आएं।
  • अपने पैरों, पेट व चेस्ट को ऊपर की तरफ उठाएं और एक सीधी रेखा बनाएं।
  • सहारे के लिए अपनी हथेली को अपनी कमर पर रख सकते हैं।
  • अपनी छाती की ओर अपनी चिन को लाएं।
  • इस अवस्था में जितनी देर तक रहा जाए उतनी देर तक रहें।
  • लगभग 15 सेकेंड तक इसी अवस्था में रहें।

मलाइका अरोड़ा हाल ही में अपनी गोआ ट्रिप से लौटी हैं। उन्होंने अपना नया साल अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर व उनके परिवार व बहन अमृता अरोड़ा के साथ उनके घर पर मनाया। मलाइका अरोड़ा काम के सिलसिले में पिछले साल इंडियाज बेस्ट डांसर नामक रियलिटी शो में देखी गई थी। इस शो में वह बतौर जज काम कर रही थी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source