Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Malaika Arora-Arjun Kapoor Pool Workout: बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिटनेस आइकन मलाइका अरोड़ा के वर्कआउट वीडियोज़ (Malaika Arora Workout Videos) हमेशा उनके फैंस के बीच खूब पसंद किए जाते हैं। इसी तरह मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट वर्कआउट वीडिय भी खूब वायरल हो रहा है। हाल ही मलाइका अरोड़ा मालदीव में छुट्टियां मनाने गयी थीं जहां उन्होंने स्वीमिंग पूल (Swimming pool) में एक्सरसाइज करते हुए एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा के साथ अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) भी नज़र आ रहे हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के इस वर्कआउट वीडियो में दोनो पानी में साइकलिंग (Cycling in swimming pool) करते दिखायी पड़े। जहां मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को एक ट्रेनर की तरह वर्कआउट के लिए प्रोत्साहित करती नज़र आयीं। इस वीडियो में अर्जुन कपूर और मलाइका के बीच वर्कआउट कॉम्पिटिशन-सी स्थिति देखी गयी। (Malaika Arora-Arjun Kapoor Pool Workout In Hindi.)
View this post on Instagram
स्वीमिंग पूल में एक्सरसाइज है सेलेब्स की पसंद
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ( Bollywood Arjun Kapoor) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "मैं वैकेशन्स पर भी एक्सरसाइज कर रहा हूं और मलाइका मेरे फिटनेस ट्रेनर्स से भी बेहतर टास्कमास्टर की तरह एक्सरसाइज कर लेती हैं"।
पानी में एक्सरसाइज करने के विभिन्न तरीके फिटनेस फ्रीक्स के बीच काफी लोकप्रिय हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स भी स्वीमिंग पूल में योगासनों (Yoga in swimming pool) का अभ्यास और एक्सरसाइज करते दिख जाते हैं। वहीं हिंदी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने स्वीमिंग पूल में एक्सरसाइज (Dharmendra pool exercise) करते हुए एक वीडियो शेयर किया था।
गौरतलब है कि स्वीमिंग या तैराकी (Swimming is an excellent exercise) को फिटनेस ट्रेनर्स और वर्कआउट प्रोफेशनल्स द्वारा एक अच्छी एक्सरसाइज बताया जाता है। वहीं, पूल में अन्य प्रकार के वर्कआउट्स करने से अधिक मात्रा में कैलोरी और फैट बर्न करने में मदद होती है।यहां पढ़ें क्या हो सकते हैं स्वीमिंग पूल में एक्सरसाइज करने के स्वास्थ्य लाभ ।
View this post on Instagram
(डिस्क्लेमर:इस लेख में दी गयी एक्सरसाइज और फिटनेस से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी भी सलाह पर अमल करने या किसी तरीके को आज़माने या किसी स्वास्थ्य समस्या के इलाज से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया किसी विशेषज्ञ का परामर्श ज़रूर लें।)
यह भी पढ़ें-
मलाइका अरोड़ा करती हैं नटराजासन का अभ्यास, अभिनेत्री ने बताए इसके फायदे और अभ्यास का तरीका